गुठनी पुलिस ने गुठनी चौराहे से एक कंटेनर से कंबल और कपड़ों की आड़ में लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।
गुठनी (सिवान)। गुठनी पुलिस ने सोमवार की सुबह गुठनी चौराहे से एक कंटेनर पर लदे भारी मात्रा में शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए मैरवा प्रभाग के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कंटेनर में कंबल व कपड़े की आड में भारी मात्र में शराब की तस्कारी की जा रही है।
सूचना के अनुसार पुलिस ने जाल बिछाकर चेक पोस्ट से गुठनी चौराहे तक छोटे बड़े सभी वाहनों का जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जांच के दौरान गुठनी चौराहे पर एक कंटेनर से कंबल कपड़े के आड़ में लगभग 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
कंटेनर में शराब मिलते ही इसकी सूचना गुठनी थानाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारियों को दिया,जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
लाखों की शराब बरामद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली जानकारी के मुताबिक बरामद शराब कुल 200 पेटी जप्त किया गया है,एक पेटी में 48 पीस (10मिली) शराब है। कुल मिलाकर 9600 बोतल शराब बरामद किया गया है, जिस पर लिखे गए मूल्य के मुताबिक 1344000 (तेरह लाख चौवलिस हजार रूपये) की शराब जप्त की गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से बिहार में तस्करी के लिए लाया जा रहा था। वहीं गिरफ्तार चालक की पहचान छपरा जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी रविंद्र राय के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा वहां जाकर अभियान चलाया गया जिसको लेकर यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है।



