• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > जमुई > 1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/11/02 at 1:02 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

BPSC Success Story: झाझा की निकिता सिन्हा ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा में स्टेट सहायक कमिश्नर का पद हासिल कर अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 झाझा (जमुई)। सफलता किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। झाझा नगर क्षेत्र के पिपराडीह मोहल्ले की निकिता सिन्हा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वां (70th BPSC Result) में स्टेट सहायक कमिश्नर के पद पर सफलता हासिल कर यह साबित कर दिखाया।

Contents
पहली बार में क्रैक किया एग्जामअपने पिता ओर माता को सफलता का दिया श्रेय

निकिता के पिता संजीव कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू सिन्हा एक किसान हैं और सामान्य परिवार से आते हैं, जबकि उनकी मां बेबी सिन्हा गृहिणी हैं।

इसके बावजूद निकिता की मेधा को देखते हुए परिवार ने उनकी पढ़ाई के प्रति पूरा समर्पण दिया। अपनी खुशियों को पीछे रखकर माता-पिता निकिता की पढ़ाई को लेकर हमेशा गंभीर रहे।

पहली बार में क्रैक किया एग्जाम

इसका परिणाम यह रहा कि निकिता ने पहली बार बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता सहित पूरे झाझावासियों का नाम रोशन किया।

निकिता की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर अब तक का शैक्षणिक सफर उत्कृष्ट रहा है। वर्ष 2017 में नगर क्षेत्र के सरडोनिक्स स्कूल से 10वीं की परीक्षा में वह स्कूल टॉपर रहीं।

वहीं, वर्ष 2019 में झारखंड राज्य के डीएवी पब्लिक स्कूल, बोकारो सेक्टर-4 से प्लस टू की परीक्षा में स्टेट टापर बनकर झाझा का नाम रोशन किया।

सीएम ने किया सम्मानित।

इसके अलावा वर्ष 2022 में भूगोल विषय से पटना के वीमेंस कालेज में गोल्ड मेडलिस्ट का खिताब हासिल किया। साथ ही वर्ष 2025 में पटना में रहकर यूजीसी परीक्षा में 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

बीपीएससी परीक्षा से पहले वह यूपीएससी परीक्षा में मात्र एक अंक से पीछे रह गई थीं। निकिता ने कहा कि उनका लक्ष्य यूपीएससी में सफलता हासिल करना है।

उन्होंने इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। निकिता का परिणाम सामने आते ही पिपराडीह मोहल्ले समेत पूरे नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

इंटरनेट मीडिया के अलावा उनके घर पर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। खुशी में हर व्यक्ति झूम उठा। बताया जाता है कि निकिता का ध्यान हमेशा पढ़ाई पर केंद्रित रहा और किताबें ही उनकी सबसे अच्छी साथी बनी रहीं।

निकिता के बड़े चाचा संजय सिन्हा पूर्व नगर अध्यक्ष हैं, जबकि उनकी चाची मीरा सिन्हा वार्ड पार्षद हैं। वहीं, छोटे चाचा बबलू सिन्हा जदयू के नगर अध्यक्ष पद पर हैं। उनकी सफलता पर समाजसेवी राजीव उर्फ गुड्डू यादव, मुख्य पार्षद संजय यादव समेत दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दीं थी।

अपने पिता ओर माता को सफलता का दिया श्रेय

निकिता सिन्हा ने इस सफलता के पीछे अपने माता ओर पिता का बहुत बड़ा योगदान रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के प्रति पिता समर्पित रहे।

हर समय हमको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। उन्होंने इस सफलता को माता और पिता के लिए समर्पित किया।

वहीं, निकिता को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया, जबकि प्रारंभिक शिक्षा प्रारंभ करने वाले सरडोनिक्स स्कूल सहित कई जगहों पर सम्मानित की गईं।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article संसद में आने की बजाय मॉक पार्लियामेंट चला रहा विपक्ष, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का कांग्रेस पर तंज|
Next Article लालू से मिलने पहुंचीं सोनिया तो फिर याद आई पुरानी ‘केमिस्ट्री’, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंबुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी गठित, रोहित रंजन बने अध्यक्ष
November 2, 2026
सकरीगली रैक साइडिंग पर मजदूरों की परेशानी बढ़ी, सुविधाओं और मजदूरी को लेकर उठाई आवाज
November 2, 2026
रांगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान, बिना कागजात और हेलमेट वालों पर कार्रवाई
November 2, 2026
फसल बीमा के अस्वीकृत आवेदनों की होगी जांच
November 2, 2026

You Might Also Like

पटनाबिहार

लालू से मिलने पहुंचीं सोनिया तो फिर याद आई पुरानी ‘केमिस्ट्री’, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा

By AMRIT RAJ
बिहार

दीपावली-छठ पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी; दिल्ली, मुंबई और बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग

By AMRIT RAJ
बिहार

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही और मारपीट का आरोप

By AMRIT RAJ
बिहार

खराब फोन और चार्जर को कूड़ेदान में मत फेंकिए; बेगूसराय के इस स्कूल से सीखिए ई-वेस्ट का सही मतलब

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?