• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > गीत-संगीत और नृत्य से विद्यार्थियों ने बांधा समां, झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक|

गीत-संगीत और नृत्य से विद्यार्थियों ने बांधा समां, झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/14 at 12:22 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

उर्सुलाइन कॉलेज, रांची के ग्रैंड एनुअल मीट 2026 में विद्यार्थियों ने झारखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान को गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया. महापुरुषों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया.

Ursuline College Annual Meet 2026: उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची और राजाउलातू का ग्रैंड एनुअल मीट-2026 शुक्रवार को कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पहचान को खूबसूरती से प्रस्तुत किया. रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया.

Contents
महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपीलआदिवासी नृत्य और करमा गीत ने मोहा मननेशनल सिम्बॉलिक डांस से दिखायी राष्ट्रीय पहचानकई अतिथि रहे मौजूद

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन ने छात्राओं को महापुरुषों की जीवनी पढ़ने और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि हर सफल व्यक्तित्व की शुरुआत स्कूल से होती है. छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को हासिल करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी शिक्षा के लिए सहयोग करने को हमेशा तत्पर है.

आदिवासी नृत्य और करमा गीत ने मोहा मन

साइंस स्ट्रीम की छात्राओं ने ‘मेरे जीवन की धड़कन, तेरी ज्योति की ज्वाला’ गीत प्रस्तुत कर आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया. वहीं, शिक्षिका निराली लकड़ा ने विद्यार्थियों को झारखंड स्थापना दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. आदिवासी समूह नृत्य में कॉलेज की छात्राओं और राजाउलातू के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी. ‘मीठा मधुर बोली है हमर पहचान, आदिवासी हके हमर देश के शान’ और ‘जे नाची से बाची’ जैसे गीतों पर प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की संस्कृति, वेशभूषा और परंपराओं को जीवंत किया गया. लाल पाड़ साड़ी में करमा गीत पर थिरकती छात्राओं ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

नेशनल सिम्बॉलिक डांस से दिखायी राष्ट्रीय पहचान

कॉमर्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने नेशनल सिम्बॉलिक डांस के माध्यम से देश के राष्ट्रीय पशु, पक्षी, फूल और खेलों को दर्शाया. कार्यक्रम के मंच को भी विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक क्राफ्ट वर्क से सजाया था.

कई अतिथि रहे मौजूद

मौके पर संस्थान की फाउंडर प्रिंसिपल सिस्टर डॉ. मेरी ग्रेस, प्रिंसिपल सिस्टर डॉ. मजेला एक्का, विशिष्ट अतिथि युवा नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा और भारत सरकार के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की असिस्टेंट जनरल मैनेजर अंजलि नेहा लकड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 29 नवंबर को ओडिशा में, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 29 नवंबर को ओडिशा में, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता|
November 14, 2026
खरना पर CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं, छठव्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन|
November 14, 2026
आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देंगे व्रती|
November 14, 2026
Ranchi Chhath Puja 2026: कल कहां देंगे अर्घ्य, किस घाट पर क्या है व्यवस्था? जानें पूरी तैयारी|
November 14, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 29 नवंबर को ओडिशा में, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

खरना पर CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं, छठव्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देंगे व्रती|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

Ranchi Chhath Puja 2026: कल कहां देंगे अर्घ्य, किस घाट पर क्या है व्यवस्था? जानें पूरी तैयारी|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?