• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > साहिबगंज > राजमहल से पटना तक पैदल यात्रा पर निकले उधवा के दो युवा, 350 किलोमीटर का सफर तय कर खान सर से करेंगे मुलाकात

राजमहल से पटना तक पैदल यात्रा पर निकले उधवा के दो युवा, 350 किलोमीटर का सफर तय कर खान सर से करेंगे मुलाकात

𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Last updated: 2026/11/12 at 6:40 PM
𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Share
SHARE

पैरों में पड़े छाले भी नहीं डिगा सके हौसला, रोजाना 30 से 40 किलोमीटर पैदल चलकर करीब 10 दिनों में पटना पहुंचने का लक्ष्य

उधवा। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और साहिबगंज जिले में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की मांग को लेकर उधवा के दो युवा पटना के लिए पैदल यात्रा पर निकले। जिले में शिक्षा के मौजूदा स्तर को बेहतर बनाने के लिए दोनों युवा 10 नवंबर की शाम को राजमहल से बिहार की राजधानी पटना तक करीब 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। उनका लक्ष्य पटना पहुंचकर चर्चित शिक्षक खान सर से मुलाकात कर साहिबगंज जिले में स्कूल अथवा कोचिंग संस्थान की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग करेंगे। जानकारी के अनुसार, उधवा प्रखंड के शौकत अली और मो. तौहीद शेख 10 नवंबर को शाम चार बजे अपने घर से संकल्प लेकर पटना के लिए रवाना हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले दोनों युवाओं का कहना है कि शिक्षा किसी भी समाज और क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। जब तक ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उचित संसाधन नहीं मिलेंगे, तब तक उनका भविष्य संवारना चुनौती बना रहेगा। शौकत अली ने बताया कि दोनों प्रतिदिन करीब 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर रहे हैं।परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो लगभग 10 दिनों में पटना पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी तय करने के कारण पैरों में छाले पड़ गए हैं और शारीरिक परेशानी भी हो रही है, लेकिन शिक्षा के लिए उठाए गए इस कदम ने उनके हौसले को कमजोर नहीं होने दिया है। दोनों युवाओं की मांग है कि साहिबगंज जिले के विद्यार्थियों को भी बड़े शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके लिए जिले में बेहतर स्कूल, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग संस्थान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित व्यवस्था की जरूरत है। इसी उद्देश्य से वे खान सर के समक्ष अपनी बात रखकर जिले के विद्यार्थियों के हित में सहयोग की मांग करेंगे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Ranchi University: स्नातक के छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म! दिसंबर में हो सकती है सेमेस्टर 8 की परीक्षा|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ranchi University: स्नातक के छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म! दिसंबर में हो सकती है सेमेस्टर 8 की परीक्षा|
November 12, 2026
निशा भगत प्रकरण पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज, BJP ने सरकार पर साधा निशाना तो सत्ता पक्ष ने महिला आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।
November 12, 2026
छठ महापर्व के मद्देनजर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, 15 और 16 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।
November 12, 2026
पिता के संस्कारों को बनाया सेवा का आधार, शिक्षक प्रभाकर देव अपनी कमाई से जरूरतमंदों का करा रहे हैं मुफ्त इलाज।
November 12, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Ranchi University: स्नातक के छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म! दिसंबर में हो सकती है सेमेस्टर 8 की परीक्षा|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

निशा भगत प्रकरण पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज, BJP ने सरकार पर साधा निशाना तो सत्ता पक्ष ने महिला आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

छठ महापर्व के मद्देनजर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, 15 और 16 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

पिता के संस्कारों को बनाया सेवा का आधार, शिक्षक प्रभाकर देव अपनी कमाई से जरूरतमंदों का करा रहे हैं मुफ्त इलाज।

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?