• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > दुर्गा पूजा को लेकर राधानगर थाना में शांति समिति की बैठक,सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध : बीडीओ

दुर्गा पूजा को लेकर राधानगर थाना में शांति समिति की बैठक,सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध : बीडीओ

Rabiul Alam
Last updated: 2025/09/17 at 1:06 AM
Rabiul Alam
Share
SHARE

उधवा (अटल भारत) : आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जयंत कुमार तिवारी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने पूजा कमिटी को पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया।

साथ ही मूर्ति विसर्जन में थाना सूचित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी उपद्रवी तत्व द्वारा यदि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जाती है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। वही थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने कहा कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो या फोटो पोस्ट करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशासन की सोशल मीडिया गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी और गलत पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने के लिए विशेष गश्ती दल का गठन किया गया है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

यदि कोई व्यक्ति अशांति फैलाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही बीडीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व में शांति और भाईचारा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि कहीं पर भी अशांति या उपद्रव की आशंका हो तो तुरंत थाना को सूचना दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।बैठक में एएसआई मो. सफरुद्दीन आलम, शिशिर कुमार मंडल, हकीम मुर्मू, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य इखलाकूर रहमान, प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू, सुनील कुमार मेहता, काजू मल्लिक, सुनील प्रामाणिक, बबुआ, विक्रम सरकार, अजीरुद्दीन शेख, शिवपति मंडल, सरफराज उर्फ पिंटू, अब्दुल कादिर शेख, काला चंद घोष, सैदुल रहमान, धर्मराज मंडल, निमाई मंडल, यासीन शेख, बच्चू मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

TAGGED: #Sahibganj, Rajmhal
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जमीन पर पिलर गाड़ने को लेकर विवाद, चार घायल,तीन रेफर
Next Article उधवा के सैकड़ों डीलरो का 11 माह के कमीशन का अब तक नही हुआ भुगतान,डीलरो ने बीडीओ सह प्रभारी एमओ को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 6.59 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी…
April 27, 2026
सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे
April 27, 2026
मेघा भारद्वाज बनीं पाकुड़ की 33वीं उपायुक्त, संभाला पदभारविकास योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस
April 18, 2026
साहिबगंज के 37वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में दीपक कुमार दुबे ने संभाला
April 18, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 6.59 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी…

By CHANDAN SINGH
झारखंडराजनीतिसाहिबगंज

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले उपायुक्त

By CHANDAN SINGH
Uncategorizedझारखंडदेश और दुनियासाहिबगंज

नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप,आरोपी गिरफ्तार

By Rabiul Alam
Uncategorized

33 वर्षों की निष्ठावान रेल सेवा के बाद राजकुमार प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई…

By atalbharatnews@gmail.com
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?