
साहिबगंज : रेलवे विद्युत विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी श्री राजकुमार प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में 6 फरवरी 2026 को विभाग की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री राजकुमार प्रसाद 31 जनवरी 2026 को अपनी 33 वर्षों की लंबी, निष्ठावान और समर्पित रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।
श्री राजकुमार प्रसाद ने अपनी रेल सेवा यात्रा की शुरुआत वर्ष 1993 में मालदा विद्युत विभाग से की थी। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2002 में साहिबगंज गाड़ी प्रदीपन विभाग में योगदान दिया, जहाँ उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की।
सम्मान समारोह के दौरान गाड़ी प्रदीपन एवं वाता० के वरीय अनुभाग अभियंता श्री प्रमोद कुमार मंडल ने श्री राजकुमार प्रसाद को माला पहनाकर, बुके एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सीएनडब्ल्यू के एसएसई श्री गुरुदेव प्रसाद शाह ने शॉल भेंट कर उन्हें सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के ओएस श्री संतोष कुमार सिंह, एमसीएम राजकुमार राम, उत्तम कुमार तांती, विजय कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार, गोपाल चौधरी, प्रदीप कुमार मंडल, विवेकानंद, पंकज, बबलू कुमार यादव, बुद्धदेव कुमार, वसीम राजा, एवं अली शेख सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री राजकुमार प्रसाद के उत्कृष्ट रेल सेवा काल पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। वहीं श्री राजकुमार प्रसाद ने अपने संबोधन में जूनियर कर्मचारियों को ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ रेल सेवा करने का संदेश दिया।





