• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > गंगा किनारे अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

गंगा किनारे अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Rabiul Alam
Last updated: 2026/01/30 at 6:17 PM
Rabiul Alam
Share
oplus_131074
SHARE

150 से 200 ट्रैक्टरों से रोज़ हो रहा अवैध उत्खनन, पर्यावरण व जनजीवन पर पड़ रहा असर

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बेगमगंज गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गंगा नदी के किनारे हो रहे अवैध मिट्टी उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को माजेदटोला बड़ा पुल के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में फारुख मोहम्मद शेख, सामजद शेख, कौशर आलम, मुजम्मिल शेख, शमसेर शेख, अहमद रेजा, आलमगीर शेख, नूर आलम शेख, जब्बार शेख, इमादुर शेख, जाल्ली शेख, अफसर शेख, यासीन शेख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीधर दियारा पंचायत के 10 नंबर कॉलोनी के दक्षिण-पूर्व दिशा एवं दोगाछी क्षेत्र में गंगा नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन किया जा रहा है।

इस अवैध धंधे में प्रतिदिन लगभग 150 से 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली लगे रहते हैं। मिट्टी लदे ओवरलोडेड ट्रैक्टरों के परिचालन से सड़कों पर भारी धूल उड़ रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं, आवागमन बाधित होने से आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि उड़ती धूल से जहां फसलों को नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। अवैध मिट्टी उत्खनन के कारण गंगा किनारे की उपजाऊ भूमि बर्बाद हो रही है तथा दियारा क्षेत्र की भौगोलिक संरचना भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध उत्खनन से झारखंड सरकार को हर साल लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही, ट्रैक्टर-ट्रॉली के अंधाधुंध परिचालन से सड़कें समय से पहले ही जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो जा रही हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

पहले भी जा चुकी है मासूम की जान

ग्रामीणों ने बताया कि 5 मार्च 2025 को ओवरलोडेड मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके अवैध उत्खनन का सिलसिला जारी है।ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी उत्खनन व परिवहन पर तत्काल रोक लगाने और इस धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।क्या

कहते हैं अंचलाधिकारी

इस संबंध में उधवा बीडीओ सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि गंगा किनारे से मिट्टी का अवैध उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाई जाएगी तथा संलिप्त लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झामुमो का जिला स्तरीय बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन,कार्यक्रम में सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता हुए शामिल
Next Article Sahibganj: असहाय व जरूरतमंदों मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को मिलेगी नई रोशनी: बजरंगी यादव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 6.59 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी…
April 27, 2026
सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे
April 27, 2026
मेघा भारद्वाज बनीं पाकुड़ की 33वीं उपायुक्त, संभाला पदभारविकास योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस
April 18, 2026
साहिबगंज के 37वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में दीपक कुमार दुबे ने संभाला
April 18, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 6.59 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी…

By CHANDAN SINGH
साहिबगंजझारखंडदिल्लीदेश और दुनियामनोरंजन

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे

By Rabiul Alam
झारखंडराजनीतिसाहिबगंज

मेघा भारद्वाज बनीं पाकुड़ की 33वीं उपायुक्त, संभाला पदभारविकास योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस

By CHANDAN SINGH
साहिबगंजझारखंडदेश और दुनिया

साहिबगंज के 37वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में दीपक कुमार दुबे ने संभाला

By Rabiul Alam
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?