• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • चुनाव 2024
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती ने किया राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का उद्घाटन, उत्तरवाहिनी गंगा तट पर दीप प्रज्ज्वलन

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती ने किया राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का उद्घाटन, उत्तरवाहिनी गंगा तट पर दीप प्रज्ज्वलन

CHANDAN SINGH
Last updated: 2026/02/01 at 1:47 PM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

राजमहल में आदिवासी महाकुंभ का शुभारंभ, सफाहोड़ समाज समेत विभिन्न समुदायों की ऐतिहासिक सहभागिता

राजमहल। साहिबगंज जिले के ऐतिहासिक राजमहल क्षेत्र में राज्यस्तरीय आदिवासी पर्व के रूप में मनाए जाने वाले ‘राजकीय माघी पूर्णिमा मेला’ का भव्य शुभारंभ रविवार को उपायुक्त हेमंत सती ने किया। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर उपायुक्त ने सर्वप्रथम उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह एवं अभिराम मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया।

उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि राजमहल की उत्तरवाहिनी गंगा राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर के आदिवासी समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि माघी मेला आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।

‘हरा-भरा राजमहल’ का संदेश, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उद्घाटन समारोह के दौरान ‘हरा-भरा राजमहल’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने उपायुक्त को, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक को तथा डीसीएलआर विमल सोरेन ने अभिराम मरांडी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा अभिराम मरांडी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सफाहोड़ आदिवासी समाज की पारंपरिक उपस्थिति रही विशेष आकर्षण

माघी पूर्णिमा मेला में सफाहोड़ आदिवासी समाज सहित विदिन एवं अन्य समुदायों के श्रद्धालु अपने-अपने धर्मगुरुओं के नेतृत्व में पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत गंगा पूजन कर अपने अखाड़ों में पूजा-अर्चना की। गीले वस्त्रों में सिर पर जल से भरा लोटा लेकर पूजा करते श्रद्धालु आदिवासी परंपरा की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे।

शिविर, अखाड़ा और मांझी-जाहेर थान में विधिविधान से श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव घाट, बालू प्लॉट, अनुमंडल कार्यालय परिसर, स्टेशन परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर शिविर एवं कैम्प लगाकर मांझी थान व जाहेर थान की स्थापना की। धर्मगुरुओं के सान्निध्य में मरांग बुरु, भगवान शिव एवं अन्य इष्टदेवों की आराधना की गई। नामकरण, मुंडन, विवाह एवं रोग-व्याधि निवारण जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की चाक-चौबंद निगरानी

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मेले को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुनसान इलाकों में मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग के साथ करीब 20 पुलिस बल की टीम तैनात की गई है। पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी एवं तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मेले की निगरानी में लगे रहे। राजमहल का माघी पूर्णिमा मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का भव्य उत्सव है, जिसने एक बार फिर राजमहल को राज्य के प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।

TAGGED: #Sahibganj, Jharkhand election, Rajmhal, Rajya maghi mela
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sahibganj: असहाय व जरूरतमंदों मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को मिलेगी नई रोशनी: बजरंगी यादव
Next Article असम के तिनसुकिया में आयोजित “21वीं आदिवासी महासभा-2026” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: बरहरवा के आपूर्ति पदाधिकारी को ACB टीम ने 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, एसीबी दुमका की बड़ी कार्रवाई….
March 19, 2026
Sahibganj: नार्थ कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहा पत्रकारों के लिए रंगारंग होली मिलन समारोह
March 3, 2026
33 वर्षों की निष्ठावान रेल सेवा के बाद राजकुमार प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई…
February 6, 2026
गंगा तट पर मिट्टी माफियाओं का कहर, ग्रामीणों ने रोका ट्रैक्टरों का परिचालन
February 4, 2026

You Might Also Like

साहिबगंजझारखंड

Sahibganj: बरहरवा के आपूर्ति पदाधिकारी को ACB टीम ने 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, एसीबी दुमका की बड़ी कार्रवाई….

By CHANDAN SINGH
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: नार्थ कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहा पत्रकारों के लिए रंगारंग होली मिलन समारोह

By CHANDAN SINGH
साहिबगंजझारखंडदिल्लीदेश और दुनिया

गंगा तट पर मिट्टी माफियाओं का कहर, ग्रामीणों ने रोका ट्रैक्टरों का परिचालन

By Rabiul Alam
उत्तरप्रदेशझारखंडदिल्लीदेश और दुनियाराजनीतिराज्यसाहिबगंजस्वास्थ्य

असम के तिनसुकिया में आयोजित “21वीं आदिवासी महासभा-2026” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

By Rabiul Alam
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?