• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • चुनाव 2024
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > Sahibganj: असहाय व जरूरतमंदों मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को मिलेगी नई रोशनी: बजरंगी यादव

Sahibganj: असहाय व जरूरतमंदों मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को मिलेगी नई रोशनी: बजरंगी यादव

CHANDAN SINGH
Last updated: 2026/01/31 at 1:08 PM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

4 फरवरी से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुरू

साहिबगंज/राजमहल: जिलेवासियों के बीच लोकप्रिय नेता व समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव वर्षों से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करते आ रहे हैं। उनके प्रयासों से पूर्व में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में गरीब व असहाय लोगों की आंखों की जांच की गई थी और करीब दो हजार लोगों के बीच नि:शुल्क चश्मा का वितरण किया गया था। उनके इस मानवीय कार्य की हजारों क्षेत्रवासियों ने सराहना की थी।
अब एक बार फिर वे उन लोगों के लिए आगे आए हैं, जो मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण इलाज नहीं करा पाते। ऐसे जरूरतमंदों के लिए उनके द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन कराया जा रहा है।


रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा ऑपरेशन:

इस नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में रांची के सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. सामुएल अमन टोप्पो एवं डॉ. सुजाता विश्वास द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन आधुनिक फेको विधि एवं याग लेजर तकनीक से किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार मिल सके। और मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन साहिबगंज स्थित दीप हॉस्पिटल, लोहंडा में किया जाएगा। ऑपरेशन से पूर्व सभी आवश्यक जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जाएगी। शिविर की शुरुआत 4 फरवरी से होगी और प्रत्येक बुधवार को ऑपरेशन किया जाएगा।


जांच शिविर के लिए दो स्थान निर्धारित:

नि:शुल्क नेत्र जांच के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। शिविर प्रभारी उपेक्षित लोगों को फ़ोन से सूचित कर साहिबगंज अयोध्या धाम में प्रत्येक बुधवार सुबह 9 बजे से 10 वजे तक जांच शिविर लगेगा, जिसके शिविर प्रभारी श्री राजेश यादव हैं।
वहीं राजमहल बी.डी.जे. क्लब में प्रत्येक बुधवार सुबह 9 बजे से 10 बजे तक जांच शिविर आयोजित होगा, जिसके प्रभारी श्री पंकज घोष हैं। जाँचो उपरांत नि: शुल्क गाड़ी से दीप हॉस्पिटल लोहॉडा साहिबगंज में ऑपरेशन के लिए आने जाने की व्यवस्था की जाएगी। रहने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था भी रहेगी।


शिविर प्रभारी करेंगे मरीजों को दूरभाष से सूचित:

बताया गया कि जिन लोगों ने पूर्व में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच कराई थी और डॉक्टर द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह दी गई थी, उन्हें शिविर प्रभारी द्वारा दूरभाष के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी। साथ ही नए जरूरतमंद मरीज भी संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। मरीजों से अपील की गई है कि वे अपने साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल एवं एक सहयोगी अवश्य लेकर आएं। रहने एवं खाने की निःशुल्क व्यवस्था है।


शिविर का अधिक से अधिक जरूरतमंद ले लाभ: बजरंगी यादव

यह नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने आम लोगों से अपील की है कि इस जनहितकारी जानकारी को अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, ताकि गरीब और असहाय लोगों की आंखों में फिर से रोशनी लौट सके।

TAGGED: #Sahibganj, Jharkhand election, Rajmhal
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गंगा किनारे अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Next Article Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती ने किया राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का उद्घाटन, उत्तरवाहिनी गंगा तट पर दीप प्रज्ज्वलन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: बरहरवा के आपूर्ति पदाधिकारी को ACB टीम ने 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, एसीबी दुमका की बड़ी कार्रवाई….
March 19, 2026
Sahibganj: नार्थ कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहा पत्रकारों के लिए रंगारंग होली मिलन समारोह
March 3, 2026
33 वर्षों की निष्ठावान रेल सेवा के बाद राजकुमार प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई…
February 6, 2026
गंगा तट पर मिट्टी माफियाओं का कहर, ग्रामीणों ने रोका ट्रैक्टरों का परिचालन
February 4, 2026

You Might Also Like

साहिबगंजझारखंड

Sahibganj: बरहरवा के आपूर्ति पदाधिकारी को ACB टीम ने 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, एसीबी दुमका की बड़ी कार्रवाई….

By CHANDAN SINGH
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: नार्थ कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहा पत्रकारों के लिए रंगारंग होली मिलन समारोह

By CHANDAN SINGH
साहिबगंजझारखंडदिल्लीदेश और दुनिया

गंगा तट पर मिट्टी माफियाओं का कहर, ग्रामीणों ने रोका ट्रैक्टरों का परिचालन

By Rabiul Alam
उत्तरप्रदेशझारखंडदिल्लीदेश और दुनियाराजनीतिराज्यसाहिबगंजस्वास्थ्य

असम के तिनसुकिया में आयोजित “21वीं आदिवासी महासभा-2026” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

By Rabiul Alam
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?