• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बक्‍सर में ROB के लिए शुरू हुई भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक

बक्‍सर में ROB के लिए शुरू हुई भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/28 at 8:53 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बक्सर के रघुनाथपुर में रोड ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समाहर्ता ने चिह्नित भूमि की खरीद-बिक्री और किसी भी तरह के हस्तांतरण पर रोक लगा दी है।

 ब्रह्मपुर (बक्सर)। रघुनाथपुर बाजार में रोड ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Contents
रेलवे लाइन के दक्षिणी हिस्से में जमीन की जरूरतसामाजिक प्रभाव आकलन में विस्थापित परिवारों की संख्या शून्य60 दिनों में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

इसके तहत रघुनाथपुर और ढोढनपुरा मौजा की कुल 0.8110 एकड़ भूमि को चिह्नित किया गया है। जिला समाहर्ता ने अधिसूचना जारी कर चिह्नित जमीन की खरीद-बिक्री और किसी भी तरह के हस्तांतरण पर रोक लगा दी है।

अधिसूचना के अनुसार, रघुनाथपुर मौजा के थाना नंबर 258 के 75 खाता में 0.69906 एकड़ और ढोढनपुरा मौजा के थाना नंबर 298 के दो खाता में 0.11194 एकड़ जमीन शामिल है।

चिह्नित भूमि में 11 प्लॉट बिहार सरकार की हैं। इनमें कुछ जमीन परती और कुछ रास्ते के रूप में दर्ज है। एक सरकारी प्लॉट पर हनुमान जी का मंदिर भी स्थित है।

रेलवे लाइन के दक्षिणी हिस्से में जमीन की जरूरत

ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर में ROB का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे लाइन के उत्तर भाग में कई पिलर तैयार किए जा चुके हैं।

वहीं, रेलवे लाइन के दक्षिणी हिस्से में सड़क काफी संकरी होने के कारण ROB के निर्माण के लिए निजी जमीन की आवश्यकता पड़ रही है। इसी को देखते हुए रेलवे लाइन के दोनों ओर आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

चिह्नित भूमि में अधिकांश हिस्सा आवासीय और व्यावसायिक बताया गया है। वर्षों से कई लोग इन जमीनों पर दुकान और अन्य कारोबार कर परिवार की आजीविका चला रहे हैं।

ऐसे में व्यस्त बाजार की व्यावसायिक भूमि के अधिग्रहण की सूचना के बाद संबंधित रैयतों और कारोबारियों में जीविका को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सामाजिक प्रभाव आकलन में विस्थापित परिवारों की संख्या शून्य

भूमि अधिग्रहण से जुड़े सामाजिक प्रभाव आकलन में विस्थापित होने वाले परिवारों की संख्या शून्य बताई गई है। हालांकि, चिह्नित जमीन के एक हिस्से पर लंबे समय से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले कारोबारियों और परिवारों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

60 दिनों में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

अधिसूचना में चिह्नित जमीन की खरीद-बिक्री अथवा किसी भी प्रकार के हस्तांतरण पर रोक लगाई गई है। समाहर्ता की अनुमति के बिना संबंधित भूमि का हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा।

भूमि अधिग्रहण के संबंध में रैयत 60 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बक्सर के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ROB निर्माण के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची स्टेशन से लापता चार वर्षीय मासूम तीनपहाड़ में बरामद, पांच संदिग्ध हिरासत में
Next Article मुजफ्फरपुर में स्मार्ट मीटर से कटे 1000 रुपये तक डिफरमेंट चार्ज, बिजली कार्यालयों में हंगामा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची वासियों के लिए बड़ी खबर! आज बंद रहेगा मोरहाबादी वेंडर मार्केट; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
September 28, 2026
ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे क्यों जलती है लाल बत्ती? रेलवे बोर्ड के एक नए आदेश ने खोला इसका बड़ा राज
September 28, 2026
झारखंड की बेटी ने गांव से निकलकर अमेरिका में लहराया परचम, 4 साल में पूरी की PhD; मास्टर्स में यूनिवर्सिटी टॉपर 
September 28, 2026
झारखंड के करीब 1000 समग्र शिक्षा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, 40% वृद्धि का था प्रस्ताव  
September 28, 2026

You Might Also Like

बिहार

सीतामढ़ी में रातो नदी का कहर, एनएच 227 पर बाढ़ का पानी; आवागमन ठप

By AMRIT RAJ
बिहारखगड़िया

रांची-अलीपुरद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन का एलान: खगड़िया-बेगूसराय, धनबाद, कटिहार, बरौनी और पूर्णिया होकर चलेगी

By AMRIT RAJ
बिहार

सीतामढ़ी की जीविका दीदियों ने 29.57 लाख का मुनाफा कमाकर रचा इतिहास, बनीं आत्मनिर्भरता का प्रतीक

By AMRIT RAJ
भागलपुरबिहार

वैशाली में भागलपुर के डॉ. हेमशंकर शर्मा को मिला प्रतिष्ठित अवार्ड, बोले- AI डॉक्टर का विकल्प नहीं; सशक्त सहयोगी बनेगा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?