• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस और दूसरे पक्ष में हुई झड़प, बीच बचाव में हुई हवाई फायरिंग

जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस और दूसरे पक्ष में हुई झड़प, बीच बचाव में हुई हवाई फायरिंग

CHANDAN SINGH
Last updated: 2024/12/07 at 5:16 AM
CHANDAN SINGH
Share
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
SHARE

पुलिस की मनमानी और जबरन पिटाई से हुए घायल मामले में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

भीड़ ने थाना प्रभारी को बनाया बंधक, मौके पर पहुंचे कई पुलिस पदाधिकारी

मामले में लेकर पुलिस प्रशाशन गंभीर, होगी सख्त कारवाई: एडीपीओ

साहिबगंज: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर (मठिया) डेरा गांव में मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा जमीनी विवाद के जांच को पहुंचे थाना प्रभारी समेत पुलिस बलों और ग्रामीणों के बीच हल्की फुल्की नोक झोंक हुई, इसी बीच पुलिस बल के द्वारा शोभनपुर डेरा के निवासी पप्पू यादव, पिता दुर्गा यादव नामक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल करने की बात सामने आई, जिसके बाद जमकर बबाल हो गया। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं हालत बिगड़ता देख रेफर करने की बात चल रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि शोभनपुर डेरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए साहिबगंज महादेवगंज के एनएच 80 सड़क को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। और थाना प्रभारी मदन कुमार को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। वहीं आक्रोशित भीड़ के द्वारा पुलिस पर हमले से बचने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग पुलिस जवान को करनी पड़ी। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने जमीनी विवाद में एक तरफा कार्रवाई करने का काम किया है।

विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस पदाधिकारी:

वहीं पुलिस और ग्रामीणों के बीच बढ़ता विवाद को देख मौके पर सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, सीओ बासुकीनाथ टुडू, प्रभारी नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पंकज कुमार आदि मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटे थे। वहीं क्षेत्रवासी और परिजन को समझाते हुए करीब तीन घंटे के बाद सड़क जाम मुक्त कराया गया। और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। वहीं मौके पर डीएसपी किशोर तिर्की ने बताया कि मुफ्फसिल थाना पुलिस और ग्रामीणों के बीच जांच के दौरान कुछ विवाद हुआ था, जिसको लेकर सड़क जाम की सूचना मिली थी, जाम की सूचना को देखते हुए मुझे आना पड़ा, और ग्रामीणों को समझाते हुए सड़क को जाम मुक्त कराया गया, जो भी विवाद हुआ है, इसकी पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराया जाएगा। वहीं ग्रामीण के द्वारा जाम नहीं हटाने पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई कहा सुनी, और पुलिस के जवान द्वारा आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसपर पुलिस प्रशासन का कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

क्या है पूरा मामला:

मिली जानकारी के अनुसार शोभनपुर डेरा के निवासी जय कुमार दुबे, शशि दुबे और उक्त गांव के निवासी पप्पू यादव के बीच लंबे समय से करीब एक 10 कट्ठा 10 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर बीते गुरुवार को मुफस्सिल थाना में जय कुमार दुबे ने आवेदन देकर जबरन जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का शिकायत दर्ज कराया था, उसी को लेकर साहिबगंज मुफ्फासिल थाना की पुलिस शुक्रवार को झगड़ेलू जमीन पर जांच को पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष पप्पू यादव से मुफ्फसिल थाना पुलिस का विवाद हो गया। मौके पर मौजूद शिकायत कर्ता शशि दुबे और जय दुबे ने बताया कि जिस जमीन का विवाद चल रहा है, उक्त जमीन का सारा कागजात हमारे पास है, बताया कि हमारे पिता राम इकबाल दुबे के द्वारा दशकों पहले पप्पू यादव और राजेश यादव के दादा रामकल्प यादव से जमीन खरीदा गया था, जिसका केवाला और रशीद हमारे पास है, और जबरन हमारे जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

घायल के परिजन का आरोप पुलिस कर रही एक तरफा कारवाई:

वहीं फिलहाल शोभनपुर के रहने वाले पप्पू यादव को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे रेफर करने की बात कही जा रही है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि मुफस्सिल थाना पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है। एक युवक को दौड़ाकर बेवजह पीटा गया। इसमें पप्पू यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष से रुपए लेकर दूसरे पक्ष पर मनमाने रूप से कारवाई कर रही है, जो कि न्याय संगत नहीं है। मामला का पूरा जांच होना चाहिए।

जांच कर होगी कारवाई:

एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल को पहुंची थी। तभी एक पक्ष उग्र हो गया और पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। पुलिस सूत्रों की माने तो विवाद में तीन पुलिस जवान घायल बताया जा रहा है, जिनका इंजुरी रिपोर्ट बनाकर अस्पताल के माध्यम से इलाज कराया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जबरन सड़क जाम करने, थाना प्रभारी को बंधक बनाने सहित कई मामला को गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है, जिसके तहत कारवाई की जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अभाविप ने बाबा साहब के पुण्यतिथि पर किया याद, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
Next Article व्यवसाई शालिग्राम मंडल हत्याकांड में पुलिस का हाथ अबतक खाली, परिजन व क्षेत्रवासियों ने किया थाना का घेराव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दूसरी लड़की से संबंध का संदेह और जमीन विवाद,पति की मौत की जांच में जुटी पुलिस
October 24, 2026
अहमदाबाद हादसा:20 दिन तक जिंदगी की जंग,घर पहुंचने से पहले एंबुलेंस में थम गई सुमन की सांस
October 24, 2026
जांच के घेरे में रांची के मोरहाबादी का पार्क भी, कांके रोड के बार एनसीबी के रडार पर, 28 अक्टूबर को होगी पूछताछ
October 24, 2026
रांची में राजस्व कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली दहशत
October 24, 2026

You Might Also Like

Uncategorized

दुर्गा पूजा पर आपसी भाईचारे का संदेश, रावण का पुतला बना रहे मोहम्मद रफीक

By Priyanka Kumari
Uncategorized

बंगाल में बाइक चोरी के मामले में उधवा तक पहुंची पुलिस, एक संदिग्ध हिरासत में

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Uncategorizedझारखंडधनबाद

बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयला खनन से लेकर डीजीपी की पोस्टिंग तक उठाए सवाल, कहा- अगले चुनाव में होगी बीजेपी की वापसी

By Priyanka Kumari
Uncategorizedझारखंडरांची

झारखंड की जेलों में खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने से हाईकोर्ट नाराज, गृह सचिव और JSSC सचिव को नोटिस

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?