• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • चुनाव 2024
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > झामुमो का जिला स्तरीय बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन,कार्यक्रम में सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता हुए शामिल

झामुमो का जिला स्तरीय बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन,कार्यक्रम में सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता हुए शामिल

Rabiul Alam
Last updated: 2026/01/22 at 2:16 PM
Rabiul Alam
Share
SHARE

बोरियो। बोरियो प्रखंड अंतर्गत तसर सेंटर मैदान में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा साहेबगंज जिला समिति की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा बतौर मुख्य अतिथि तथा राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, पूर्व विधायक ताला मरांडी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, झामुमो नेता सिमोन मालतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ की गई। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष संजीव सामु हेंब्रम ने किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने बारी-बारी से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय हांसदा ने कहा कि आगामी 2 फरवरी को दुमका में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है, जिसके लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने BLA-2 फॉर्म भरने एवं अभिकर्ताओं के चयन प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि 2 फरवरी झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर “दुमका चलो” अभियान को सफल बनाना है। इसके तहत दीवार लेखन, BLA फॉर्म-2 भरकर शीघ्र जिला समिति साहेबगंज को समर्पित करने को कहा गया।

कार्यक्रम में जिला सचिव सुरेश टुडू, राजमहल विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रो. नजरुल इस्लाम, पूर्व नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, केंद्रीय समिति सदस्य मुजीबुर्रहमान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बसंती हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य बबलू मिश्रा, सुरेन्द्र यादव, एखलाकुर रहमान, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, महेश साह, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, जेठा मुर्मू सहित साहेबगंज व गोड्डा जिला अंतर्गत केंद्रीय समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, वर्ग संगठन, महिला मोर्चा, प्रखंड व नगर स्तर के पदाधिकारी तथा विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का समापन संगठन को और मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जलसा को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित
Next Article गंगा किनारे अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: नार्थ कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहा पत्रकारों के लिए रंगारंग होली मिलन समारोह
March 3, 2026
33 वर्षों की निष्ठावान रेल सेवा के बाद राजकुमार प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई…
February 6, 2026
गंगा तट पर मिट्टी माफियाओं का कहर, ग्रामीणों ने रोका ट्रैक्टरों का परिचालन
February 4, 2026
असम के तिनसुकिया में आयोजित “21वीं आदिवासी महासभा-2026” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
February 1, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: नार्थ कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहा पत्रकारों के लिए रंगारंग होली मिलन समारोह

By CHANDAN SINGH
Uncategorized

33 वर्षों की निष्ठावान रेल सेवा के बाद राजकुमार प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई…

By atalbharatnews@gmail.com
साहिबगंजझारखंडदिल्लीदेश और दुनिया

गंगा तट पर मिट्टी माफियाओं का कहर, ग्रामीणों ने रोका ट्रैक्टरों का परिचालन

By Rabiul Alam
उत्तरप्रदेशझारखंडदिल्लीदेश और दुनियाराजनीतिराज्यसाहिबगंजस्वास्थ्य

असम के तिनसुकिया में आयोजित “21वीं आदिवासी महासभा-2026” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

By Rabiul Alam
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?