स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत परिसर की सफाई, पौधारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन
बरहरवा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को वन पार्क पतना में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश देना था।
पौधारोपण कर लिया स्वच्छता का संकल्प:
अभियान के दौरान वन पार्क परिसर की साफ-सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। मौके पर मास्टर जलसहिया संगीता देवी, जलसहिया रूबी देवी, अस्मिना खातून समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



