• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > 16, 17 और 18 अगस्त को बिहार में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

16, 17 और 18 अगस्त को बिहार में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/15 at 12:48 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Bihar Weather Alert: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने 16 से 18 अगस्त के बीच कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जगह तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी है, जबकि कई जिलों में ग्रीन अलर्ट रहेगा.

Bihar Weather Alert: मौसम विभाग ने बिहार में 16 से 18 अगस्त तक के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अलग-अलग जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो कहीं येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि कई इलाके सेफ रहेंगे.

Contents
16 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार में आंधी-पानी का खतरा17 अगस्त को पटना और आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट18 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार में सावधान रहने की सलाह

16 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार में आंधी-पानी का खतरा

16 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में मौसम का असर सबसे ज्यादा दिखेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बादल गरजने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में येलो अलर्ट रहेगा. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत दक्षिण और पूर्व बिहार के बाकी जिलों में कोई चेतावनी नहीं है.

17 अगस्त को पटना और आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट

17 अगस्त को बारिश और हवाओं का रुख मध्य और दक्षिण बिहार की तरफ मुड़ जाएगा. इस दिन पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं.

इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पश्चिम बिहार के ज्यादातर जिले इस दिन ग्रीन जोन में रहेंगे.

18 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार में सावधान रहने की सलाह

18 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इसके अलावा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सारण, सीवान, गोपालगंज, चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा और लखीसराय में येलो अलर्ट रहेगा.

पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार के जिले जैसे सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और बांका में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और इन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पटना: आजादी के जश्न के बीच हत्या, झंडा फहराने के बहाने बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली
Next Article झारखंड छात्र नेता देवेंद्र महतो की पुलिस से धक्का-मुक्की, संबित पात्रा बोले- दिखाता है कांग्रेस गठबंधन की तानाशाही
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज में बाढ़ का कहर गहराया, 24 घंटे में दूसरी मौत
September 7, 2026
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
September 7, 2026
सहायक अध्यापकों ने स्वर्गीय सुदीप्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
September 7, 2026
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा साहिबगंज की एक दिवसीय कार्यशाला
September 7, 2026

You Might Also Like

बिहारभागलपुर

रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में युवक घायल

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

शिक्षक दिवस पर 25 सूत्री मांगों को लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया सत्याग्रह

By AMRIT RAJ
बिहार

गोपालगंज-सीवान का कुख्यात अपराधी गुजरात से गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

By AMRIT RAJ
बिहार

‘एक सितंबर काला दिन’, पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर सहरसा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों कर्मचारी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?