• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > 20 दिनों से बंद पड़ा है 4 करोड़ की लागत से बना फूलो-झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र, छात्रों को हो रही परेशानी

20 दिनों से बंद पड़ा है 4 करोड़ की लागत से बना फूलो-झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र, छात्रों को हो रही परेशानी

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/24 at 12:51 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

साहिबगंज का 4 करोड़ का फूलो-झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र 20 दिन से बंद है. ट्रांसफार्मर, यूपीएस खराबी और वेतन न मिलने से छात्र परेशान. देखें अपडेट.

साहिबगंज : जिले के गरीब, निर्धन, जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई फूलो-झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र का पिछले साल शुभारंभ किया गया था. यह साहिबगंज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. करीब चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन से जिले के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई थी. खासकर वैसे विद्यार्थी, जो आर्थिक तंगी के कारण महंगे कोचिंग संस्थानों में दाखिला नहीं ले पाते या पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं कर सकते, उनके लिए यह केंद्र उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया था.

Contents
केंद्र बंद होने से छात्र निराशट्रांसफॉर्मर खराब होने से बंद है केंद्रक्या कहते हैं डीडीसी

केंद्र बंद होने से छात्र निराश

भवन के निर्माण के बाद छात्र वर्ग के लोगों ने जिला प्रशासन की इस पहल की काफी सराहना की थी. उम्मीद जगी थी कि अब जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने ही शहर में डिजिटल संसाधनों, अध्ययन सामग्री और शांत शैक्षणिक माहौल के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा. इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सकता है. हालांकि, इतनी महत्वपूर्ण योजना के नियमित संचालन को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं.

ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बंद है केंद्र

जानकारी के अनुसार, पिछले 20 दिन से डिजिटल ज्ञान केंद्र बंद पड़ा है. ट्रॉसफार्मर व यूपीएस में खराबी बताया गया है. साथ ही केन्द्र को संचालित करने वाले केयर टेकर सह प्रशिक्षक को वेतन नहीं मिलने की भी मामला सामने आया है. केंद्र के बंद रहने से उन विद्यार्थियों को निराशा हो रही है, जो इसके माध्यम से अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं. करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए इस भवन का वास्तविक लाभ तभी मिल सकेगा, जब इसका नियमित संचालन सुनिश्चित हो और विद्यार्थियों को यहां उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का लाभ मिले.

क्या कहते हैं डीडीसी

साहिबगंज डीडीसी सतीष चंद्रा ने कहा कि जल्द ही फूलो-झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र को चालू करा दिया जायेगा. जबकि केयर टेकर को तीन माह का वेतन दिया जायेगा. डीएसई को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. ट्रॉसफार्मर ठीक करा दिया जायेगा. अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को उम्मीद है कि प्रशासन इस दिशा में शीघ्र पहल करेगा और केंद्र का नियमित संचालन शुरू होगा.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कार्तिक पूर्णिमा पर राजमहल में उमड़ा आस्था का सैलाब: उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों भक्तों ने लगाई डुबकी
Next Article Ranchi Weather: दिन में धूप, सुबह कोहरा और रात में ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पतरातू में प्रशासनिक निर्देश बेअसर? दिन में भी भारी वाहनों की आवाजाही से लग रहा जाम
November 24, 2026
रांची-रामगढ़ हाईवे पर हादसा, एक युवक मेदांता में जिंदगी और मौत से जूझ रहा
November 24, 2026
Ranchi Weather: दिन में धूप, सुबह कोहरा और रात में ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
November 24, 2026
कार्तिक पूर्णिमा पर राजमहल में उमड़ा आस्था का सैलाब: उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों भक्तों ने लगाई डुबकी
November 24, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

पतरातू में प्रशासनिक निर्देश बेअसर? दिन में भी भारी वाहनों की आवाजाही से लग रहा जाम

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

रांची-रामगढ़ हाईवे पर हादसा, एक युवक मेदांता में जिंदगी और मौत से जूझ रहा

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

Ranchi Weather: दिन में धूप, सुबह कोहरा और रात में ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

कार्तिक पूर्णिमा पर राजमहल में उमड़ा आस्था का सैलाब: उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों भक्तों ने लगाई डुबकी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?