बिहार की सूफी विरासत पर शोधपरक पुस्तक ‘बिहार और सूफीवाद’ के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 10 हजार से अधिक प्रतियां बिकने का दावा
शेखपुरा (बिहार)। बिहार के युवा इतिहासकार एवं लेखक सय्यद अमजद हुसैन को ऐतिहासिक शोध, साहित्यिक लेखन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। यूनाइटेड किंगडम स्थित संस्था लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से उन्हें ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनकी चर्चित शोधपरक पुस्तक ‘बिहार और सूफीवाद’ के लिए दिया गया है।
इस पुस्तक में सय्यद अमजद हुसैन ने बिहार की समृद्ध सूफी परंपरा, सूफी संतों के जीवन-वृत्त, उनकी शिक्षाओं तथा सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन में उनके योगदान को ऐतिहासिक स्रोतों और शोध सामग्री के आधार पर संकलित किया है। पुस्तक को देशभर के पाठकों के बीच सराहना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसकी 10 हजार से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं और इसे राष्ट्रीय स्तर पर बेस्टसेलर के रूप में पहचान मिली है।

सम्मान-पत्र में सय्यद अमजद हुसैन को सूफीवाद के विषय पर शोधपरक पुस्तक लिखने वाले भारत के सबसे कम उम्र के इतिहासकारों में से एक के रूप में उल्लेखित किया गया है। सम्मान से संबंधित प्रमाणपत्र संख्या LBOWRE6020218 पर संस्था के यूरोपीय संघ प्रमुख डॉ. इवान गाचिना तथा अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सकुंडे के हस्ताक्षर हैं।
साहित्य और ऐतिहासिक शोध के साथ-साथ सय्यद अमजद हुसैन सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वे जेनिथ सोशल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। युवाओं को सूफी विचारधारा, साहित्य और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से वे ‘यूथ इन सूफिज्म’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी कर चुके हैं।
लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित एवं जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, लोकसभा सांसद इमरान मसूद, सांसद उदयनराजे भोंसले, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. फरमान हसन खान, न्यूक्लियर साइंटिस्ट बल्ला रामकृष्णा, एमआईटी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ कराड, प्रो. डॉ. सी. एल. यादव, शोधकर्ता डॉ. उत्सो भट्टाचार्य और नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ सहित कई प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।
शेखपुरा से शुरू हुई सय्यद अमजद हुसैन की शोध एवं लेखन यात्रा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है। बिहार के इतिहास, विशेषकर उसकी सूफी और सांस्कृतिक विरासत को ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उनका प्रयास इस सम्मान के साथ एक नई पहचान हासिल कर रहा है।



