• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > 28 अगस्त की आधी रात से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, 3 महीने ठप रहेगा परिचालन, 30 नवंबर से शुरू होगा स्थायी सफर

28 अगस्त की आधी रात से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, 3 महीने ठप रहेगा परिचालन, 30 नवंबर से शुरू होगा स्थायी सफर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 8:12 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु 28 अगस्त की आधी रात से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से में स्थायी स्लैब निर्माण के लिए यह फैसला लिया गया है. सरकार का लक्ष्य 30 नवंबर तक यातायात बहाल करना है, जिसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किए जा रहे हैं.

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर 28 अगस्त की आधी रात से वाहनों व पैदल यात्रियों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. यह बड़ा फैसला पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से में लगे अस्थायी बेली ब्रिज को हटाकर कंक्रीट के स्थायी स्लैब निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए लिया गया है. सरकार का लक्ष्य आगामी 30 नवंबर तक सेतु पर स्थायी और निर्बाध यातायात बहाल करने का है.

29 अगस्त की सुबह से पूरी तरह बंद रहेगा आवागमन

पुल निर्माण निगम खगड़िया के वरीय परियोजना अभियंता शशिभूषण कुमार के अनुसार, 28 अगस्त की रात से ही विक्रमशिला सेतु पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा. 29 अगस्त की सुबह से वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों की आवाजाही पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पुल के टूटे हिस्से का स्ट्रक्चर और ट्रस ब्रिज हरियाणा में तैयार किया जा रहा है, जो अगले सप्ताह तक भागलपुर पहुंच जाएगा. सितंबर के पहले हफ्ते में वर्तमान बेली ब्रिज को हटाकर 4 सुपर स्ट्रक्चर, एक्सपेंशन जॉइंट और बेयरिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी.

यात्रियों और व्यावसायिक वाहनों के लिए बनेगा वैकल्पिक रूट

सेतु पर तीन महीनों तक परिचालन बंद रहने के कारण अंग प्रदेश, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था (रूट डायवर्जन और फेरी सेवा) तैयार की जा रही है. पथ निर्माण मंत्री, पटना मुख्यालय के वरीय अधिकारी और जिला प्रशासन संयुक्त बैठक कर रूट डायवर्जन की रूपरेखा जल्द ही फाइनल करेंगे, जिसकी अग्रिम जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराई जाएगी

3 मई को गंगा में गिर गया था 34 मीटर लंबा स्लैब

उल्लेखनीय है कि बीते 3 मई की रात विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 4 और 5 के बीच का लगभग 34 मीटर लंबा स्लैब अचानक टूटकर सीधे गंगा नदी में समा गया था. इसके बाद यातायात बहाल करने के लिए अस्थायी रूप से बेली ब्रिज बनाया गया था. हालांकि, बेली ब्रिज के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा था. अब पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र और तकनीकी टीम के निर्णय अनुसार, काम की गंभीरता को देखते हुए 15 सितंबर के बजाय 28 अगस्त से ही काम शुरू करने का फैसला लिया गया है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 10 सेकेंड में 5 गोलियां : हाजीपुर में ठेकेदार की निर्मम हत्या का वीडियो आया सामने
Next Article PHOTOS : 15 अगस्त से 72 घंटे पहले क्या हो रहा था? 12, 13 और 14 अगस्त 1947 का अनदेखा इतिहास, देखें तस्वीरों में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शराबबंदी पर मंत्री मदन सहनी का ऐलान- कानून में नहीं होगा बदलाव, बिहार में शराब आई तो कंपनी पर भी होगी FIR
August 13, 2026
मधुबनी: दुनिया की सबसे लंबी मिथिला पेंटिंग! 200 कलाकार उकेर रहे राम-सीता की 51 प्रसंगों वाली गाथा
August 13, 2026
Deoghar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी डकाय दूबे बाबा की वार्षिक पूजा
August 13, 2026
नवगछिया में गंगा और कोसी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव: इस्माईलपुर व चोरहर में चेतावनी स्तर के पार पानी, तटबंध सुरक्षित
August 13, 2026

You Might Also Like

बिहार

शराबबंदी पर मंत्री मदन सहनी का ऐलान- कानून में नहीं होगा बदलाव, बिहार में शराब आई तो कंपनी पर भी होगी FIR

By AMRIT RAJ
बिहार

मधुबनी: दुनिया की सबसे लंबी मिथिला पेंटिंग! 200 कलाकार उकेर रहे राम-सीता की 51 प्रसंगों वाली गाथा

By AMRIT RAJ
बिहार

नवगछिया में गंगा और कोसी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव: इस्माईलपुर व चोरहर में चेतावनी स्तर के पार पानी, तटबंध सुरक्षित

By AMRIT RAJ
बिहार

रामपुर पंचायत भवन से निकली भव्य तिरंगा रैली, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?