• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > देश और दुनिया > आठवीं अनुसूची में शामिल हो कुड़माली भाषा, सांसद ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

आठवीं अनुसूची में शामिल हो कुड़माली भाषा, सांसद ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 9:21 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जमशेदपुर के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है. यह मांग लाखों लोगों की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान से जुड़ी है.

जमशेदपुर : कुड़माली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग अब दिल्ली तक पहुंच गई है. इस मुद्दे को लेकर जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो समेत चार सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

Contents
झारखंड, बंगाल और ओडिशा के लाखों लोग बोलते हैं कुड़मालीअमित शाह ने कहा- मांग जायज हैआठवीं अनुसूची में शामिल होने से क्या होगा फायदा?इन सांसदों ने की गृह मंत्री से मुलाकात

सांसदों ने कहा कि कुड़माली भाषा को संवैधानिक मान्यता देने की मांग लंबे समय से उठती रही है. यह सिर्फ एक भाषा का सवाल नहीं है, बल्कि लाखों लोगों की भाषायी, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान से जुड़ा मुद्दा है.

झारखंड, बंगाल और ओडिशा के लाखों लोग बोलते हैं कुड़माली

सांसदों ने गृह मंत्री को बताया कि कुड़माली भाषा पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र की प्रमुख भाषाओं में से एक है. पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में बड़ी संख्या में लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं.

इसके अलावा झारखंड के रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में भी यह भाषा व्यापक रूप से बोली जाती है. ओडिशा के मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ में भी कुड़माली भाषी समुदाय की बड़ी आबादी है.

अमित शाह ने कहा- मांग जायज है

सांसदों ने गृह मंत्री से मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और जरूरी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया.

अमित शाह ने सांसदों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग जायज है और यह व्यापक जनहित से जुड़ा विषय है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी भारतीय भाषाओं और साहित्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. कुड़माली के साथ कुछ अन्य भाषाओं का मामला भी लंबित है और जल्द ही इस दिशा में पहल की जाएगी.

आठवीं अनुसूची में शामिल होने से क्या होगा फायदा?

कुड़माली भाषा का अपना समृद्ध साहित्य है. लोकगीत, लोककथाएं, कविताएं और मौखिक परंपराएं इसकी पहचान हैं. झुमर, टुसू, करम और छऊ जैसी सांस्कृतिक परंपराओं से भी इस भाषा का गहरा संबंध है.

सांसदों का कहना है कि आठवीं अनुसूची में शामिल होने के बाद भाषा और साहित्य के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही शैक्षणिक और शोध कार्यों को भी नई दिशा मिलेगी. इससे कुड़माली भाषी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान को संस्थागत मान्यता मिल सकेगी.

इन सांसदों ने की गृह मंत्री से मुलाकात

गृह मंत्री से मुलाकात करने वालों में सांसद विद्युतवरण महतो, पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और राज्यसभा सांसद खीरू महतो शामिल थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 2030 में फिर बांकीपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं , प्रशांत किशोर को BJP की चुनौती
Next Article 1300 छात्रों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ फेल…संताली शिक्षा बोर्ड का शानदार रिजल्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: स्वतंत्रता दिवस से पहले सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
August 13, 2026
बाराहाट में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कांवरियों से भरी टोटो को मारी टक्कर, ऑटो से भिड़ी गाड़ी; 13 लोग घायल
August 13, 2026
शिव भक्ति के रंग में डूबे कांवरिये, सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने गीत-नृत्य से बांधा ऐसा समां कि झूम उठे श्रद्धालु
August 13, 2026
सुल्तानगंज स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा
August 13, 2026

You Might Also Like

उत्तरप्रदेशझारखंडदिल्लीदेश और दुनियाबिहारसाहिबगंज

धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
देश और दुनियाझारखंडसाहिबगंज

हाइवा वो टोटो की टक्कर से दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
झारखंडदेश और दुनियाराजनीतिसाहिबगंज

बीबी गड्ढों मजार शरीफ पहुंचे विधायक एमटी राजा, चादरपोशी कर क्षेत्र की खुशहाली व अमन-चैन की मांगी दुआ

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
झारखंडदेश और दुनियासाहिबगंज

केचुआ पुल के समीप भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?