• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > 2030 में फिर बांकीपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं , प्रशांत किशोर को BJP की चुनौती

2030 में फिर बांकीपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं , प्रशांत किशोर को BJP की चुनौती

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 9:16 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार को लेकर जन सुराज के प्रशांत किशोर और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. प्रशांत किशोर ने हार के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया. इस पर बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए पीके को 2030 में फिर चुनाव लड़ने की चुनौती दी.

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने हाल ही में बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में युवाओं के विरोध प्रदर्शन का कोई बड़ा असर नहीं था, बल्कि बीजेपी अपने स्थानीय कारणों से हारी है.

Contents
बीजेपी का पलटवारबिहार की चिंता छोड़ कांग्रेस के लिए काम करें पीके- अजय2030 में बांकीपुर से फिर लड़ें चुनावमुख्यमंत्री पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद

पीके ने कहा कि अगर हार की सबसे बड़ी वजह स्थानीय नेतृत्व है. पहले लोग लालू यादव के डर से बीजेपी को वोट देते थे, लेकिन इस बार जनता को जन सुराज के रूप में एक मजबूत विकल्प मिल गया.

बीजेपी का पलटवार

प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद बीजेपी पूरी तरह हमलावर हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने पीके पर निशाना साधते हुए उन्हें प्रखर कुटिल महोदय करार दिया. अजय आलोक ने कहा कि प्रशांत किशोर को बीजेपी की काम करने की शैली और लोकतंत्र के सिस्टम को ठीक से समझना चाहिए.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस का दौर नहीं है, जहां मुख्यमंत्री की मर्जी से कोई चुनाव हारता या जीतता है. बीजेपी एक लोकतांत्रिक विचारों वाली पार्टी है और यहां ऐसा नहीं होता.

बिहार की चिंता छोड़ कांग्रेस के लिए काम करें पीके- अजय

अजय आलोक ने आगे कहा कि प्रशांत किशोर कांग्रेस का समर्थन करते हैं. पीके को बिहार की चिंता करने का नाटक छोड़ देना चाहिए और कांग्रेस के लिए काम करना चाहिए. उन्होंने याद दिलाया कि प्रशांत किशोर पहले तेलंगाना और कर्नाटक में राजनीति चमकाने गए थे और अब बिहार के पीछे पड़े हैं. पीके सिर्फ अपनी सहूलियत के हिसाब से बयानबाजी कर रहे हैं.

2030 में बांकीपुर से फिर लड़ें चुनाव

बीजेपी ने प्रशांत किशोर को चुनावी मैदान में दोबारा उतरने की खुली चुनौती दी है. अजय आलोक ने कहा कि बांकीपुर और बिहार की राजनीति में पीके की दिलचस्पी सिर्फ एक चुनाव तक सीमित नहीं होनी चाहिए. अगर उन्हें अपनी लोकप्रियता और जन सुराज के जनाधार पर इतना ही भरोसा है, तो वे ऐलान करें कि 2030 के बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर से फिर किस्मत आजमाएंगे.

मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद

अजय आलोक ने प्रशांत किशोर के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने सम्राट चौधरी को हार की वजह बताया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई भी मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को हराने की साजिश नहीं रचता. अगर सम्राट चौधरी चाहते तो बीजेपी का खाता एक भी बूथ पर नहीं खुलता, लेकिन बीजेपी में इस तरह का घटिया राजनीतिक कल्चर नहीं है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शराबबंदी पर मंत्री मदन सहनी का ऐलान- कानून में नहीं होगा बदलाव, बिहार में शराब आई तो कंपनी पर भी होगी FIR
Next Article आठवीं अनुसूची में शामिल हो कुड़माली भाषा, सांसद ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुल्तानगंज स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा
August 13, 2026
तपती धूप और उमस पर भारी पड़ी आस्था, डेढ़ लाख से अधिक कांवरिया देवघर रवाना
August 13, 2026
आस्था की कठिन साधना, विश्व कल्याण के लिए दंडवत यात्रा कर बाबा धाम जा रहे अररिया के तीन श्रद्धालु
August 13, 2026
झारखंड के 3 कलाकारों सुशांत कुमार महापात्र, बुटन देवी और सोमवारी देवी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला
August 13, 2026

You Might Also Like

बिहार

सुल्तानगंज स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा

By AMRIT RAJ
बिहार

तपती धूप और उमस पर भारी पड़ी आस्था, डेढ़ लाख से अधिक कांवरिया देवघर रवाना

By AMRIT RAJ
बिहार

आस्था की कठिन साधना, विश्व कल्याण के लिए दंडवत यात्रा कर बाबा धाम जा रहे अररिया के तीन श्रद्धालु

By AMRIT RAJ
बिहार

शराबबंदी पर मंत्री मदन सहनी का ऐलान- कानून में नहीं होगा बदलाव, बिहार में शराब आई तो कंपनी पर भी होगी FIR

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?