• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > 1300 छात्रों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ फेल…संताली शिक्षा बोर्ड का शानदार रिजल्ट

1300 छात्रों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ फेल…संताली शिक्षा बोर्ड का शानदार रिजल्ट

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 9:25 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जमशेदपुर: आसेका संताली शिक्षा बोर्ड ने 2026 की परीक्षा का परिणाम जारी किया है, जिसमें 1300 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. खास बात यह है कि सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 70% छात्राएं शामिल हैं.

जमशेदपुर: आदिवासी सोशियो-एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन (आसेका), झारखंड द्वारा संचालित बोर्ड ऑफ संताली एजुकेशन ने ग्रीष्मकालीन सत्र 2026 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार परीक्षा परिणाम ने सभी को चौंका दिया है.

Contents
70 प्रतिशत छात्राओं ने दर्ज की शानदार सफलतासाल में दो बार होती है परीक्षामैट्रिक में माही सोरेन बनीं टॉपरइंटरमीडिएट में देवाशीष हेंब्रम ने किया टॉपराज्य स्तरीय टॉपर

6 से 8 जून के बीच राज्य के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 1300 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. सबसे खास बात यह रही कि परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी सफल हुए और सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की.

70 प्रतिशत छात्राओं ने दर्ज की शानदार सफलता

इस बार परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला. सफल होने वाले विद्यार्थियों में 70 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं. इसे जनजातीय समाज में बढ़ती शैक्षणिक जागरूकता का बड़ा संकेत माना जा रहा है.

परीक्षा परिणाम की घोषणा के दौरान आसेका के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मांडी, महासचिव शंकर सोरेन और बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती समेत कई लोग मौजूद थे.

साल में दो बार होती है परीक्षा

आसेका नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की तर्ज पर हर साल जून और दिसंबर में परीक्षा आयोजित करता है. इसके तहत लोअर (पांचवीं के समकक्ष), हायर (आठवीं के समकक्ष), मैट्रिक और प्लस-2 की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं.

इस व्यवस्था से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है.

मैट्रिक में माही सोरेन बनीं टॉपर

मैट्रिक परीक्षा में माही सोरेन ने 575 अंक (96 प्रतिशत) के साथ पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर होलीका कुमारी (572 अंक) और तीसरे स्थान पर बासंती मुर्मू (568 अंक) रहीं.

इंटरमीडिएट में देवाशीष हेंब्रम ने किया टॉप

प्लस-2 परीक्षा में देवाशीष हेंब्रम ने 578 अंक (96 प्रतिशत) के साथ पहला स्थान हासिल किया. बबली मुर्मू दूसरे और रोबिता मार्डी तीसरे स्थान पर रहीं.

राज्य स्तरीय टॉपर

लोअर (5वीं के समकक्ष)

प्रथम : तुलसी हांसदा (550 अंक, 91.7 प्रतिशत), सरायकेला द्वितीय : सुभाष चंद्र हांसदा (548 अंक, 91.3 प्रतिशत), नरवा तृतीय : सुकूर मुनी मार्डी (523 अंक, 87.2 प्रतिशत), करनडीह

हायर (8वीं के समकक्ष)

प्रथम : छीता मनी हेंब्रम (547 अंक, 91.2 प्रतिशत) द्वितीय : आशा कुमारी हेंब्रम (545 अंक, 91 प्रतिशत), धनबाद तृतीय : जमुना मार्डी (543 अंक, 90.5 प्रतिशत), तालसा

मैट्रिक

प्रथम : माही सोरेन (575 अंक, 96 प्रतिशत), करनडीह द्वितीय : होलीका कुमारी (572 अंक, 95 प्रतिशत), धनबाद तृतीय : बासंती मुर्मू (568 अंक, 94.7 प्रतिशत), धनबाद

प्लस-2 (इंटरमीडिएट)

प्रथम : देवाशीष हेंब्रम (578 अंक, 96 प्रतिशत), चांडिल द्वितीय : बबली मुर्मू (572 अंक, 95.3 प्रतिशत), गिदीझोपड़ी तृतीय : रोबिता मार्डी (569 अंक, 95 प्रतिशत), राजदोहा

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आठवीं अनुसूची में शामिल हो कुड़माली भाषा, सांसद ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
Next Article मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने की हुई मांग, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: स्वतंत्रता दिवस से पहले सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
August 13, 2026
बाराहाट में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कांवरियों से भरी टोटो को मारी टक्कर, ऑटो से भिड़ी गाड़ी; 13 लोग घायल
August 13, 2026
शिव भक्ति के रंग में डूबे कांवरिये, सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने गीत-नृत्य से बांधा ऐसा समां कि झूम उठे श्रद्धालु
August 13, 2026
सुल्तानगंज स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा
August 13, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: स्वतंत्रता दिवस से पहले सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

By AMRIT RAJ
झारखंड

झारखंड के 3 कलाकारों सुशांत कुमार महापात्र, बुटन देवी और सोमवारी देवी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला

By AMRIT RAJ
झारखंड

हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए जनहित याचिका पर सुनवाई, पुराने बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट का आदेश

By AMRIT RAJ
झारखंड

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने की हुई मांग, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?