• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार के 2027 नए अफसरों को CM सम्राट ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपके एक साइन से किसी परिवार का भला होगा

बिहार के 2027 नए अफसरों को CM सम्राट ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपके एक साइन से किसी परिवार का भला होगा

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 8:38 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

70th BPSC Candidates Appointment Letter: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के 2027 नए अफसरों को नियुक्ति पत्र दिया है. ये सभी BPSC 70वीं में सफल अभ्यर्थी हैं. सीएम सम्राट ने कहा, आप जिस भी फाइल पर साइन करेंगे, उससे किसी परिवार का भला होगा.

70th BPSC Candidates Appointment Letter: 70वीं बीपीएससी पास 2027 अफसरों को सीएम सम्राट चौधरी ने नियुक्ति पत्र दिया. मुख्यमंत्री ने 70वीं बीपीएससी के सेकंड टॉपर शशांक गौरव को सबसे पहले नियुक्ति पत्र दिया. इस दौरान नए अफसरों को सीएम ने संबोधित भी किया.

Contents
डिप्टी सीएम ने क्या कहा?मात्र इतने पद रहे खालीमहिलाओं का प्रदर्शन रहा शानदार

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, यह पद के साथ सेवा की जिम्मेदारी है. जिस भी फाइल पर आप साइन करेंगे, उससे किसी परिवार का भला होगा. इससे आपके जीवन में भी बदलाव आएगा. इतना ही नहीं, आप जितने ईमानदार बनेंगे, बिहार उतना ही आगे बढ़ता जाएगा.

डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव भी मौजूद रहे. इस दौरान डिप्टी सीएम ने 2005 के पहले वाले बिहार की याद दिलाई. उन्होंने कहा, 2005 से पहले जब एनडीए की सरकार नहीं बनी थी, तब तो राज्य में नौकरी की कल्पना भी कम ही थी. लेकिन जब नीतीश कुमार की सरकारी बनी, उसके बाद राज्य में लोगों को नौकरी मिलना शुरू हुआ. वर्तमान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनी है तो और भी लोगों को नौकरी मिलेगी.

मात्र इतने पद रहे खाली

BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने 593 अंक हासिल कर टॉप किया है. शशांक गौरव और आयुष विजॉय 592-592 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. दोनों की रैंक का फैसला निबंध के अंकों के आधार पर किया गया. इस भर्ती में कुल 2027 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जबकि 8 पद खाली रह गए. इन पदों पर दिव्यांग अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण नियुक्ति नहीं हो सकी.

महिलाओं का प्रदर्शन रहा शानदार

इस रिजल्ट को लेकर गौर करने वाली बात यह रही कि इसमें महिलाओं का प्रदर्शन भी शानदार रहा. टॉप-100 में 45 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि कुल चयनित अभ्यर्थियों में करीब 745 महिलाएं हैं. साथ ही 333 चयनित अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं. अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 528 और एससी वर्ग का कटऑफ 493 अंक रहा. फाइनल रिजल्ट PT परीक्षा के करीब 18 महीने बाद जारी हुआ. आयोग ने 20 जून को सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article PHOTOS : 15 अगस्त से 72 घंटे पहले क्या हो रहा था? 12, 13 और 14 अगस्त 1947 का अनदेखा इतिहास, देखें तस्वीरों में
Next Article रामपुर पंचायत भवन से निकली भव्य तिरंगा रैली, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पतरातू में प्रशासनिक निर्देश बेअसर? दिन में भी भारी वाहनों की आवाजाही से लग रहा जाम
November 24, 2026
रांची-रामगढ़ हाईवे पर हादसा, एक युवक मेदांता में जिंदगी और मौत से जूझ रहा
November 24, 2026
Ranchi Weather: दिन में धूप, सुबह कोहरा और रात में ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
November 24, 2026
20 दिनों से बंद पड़ा है 4 करोड़ की लागत से बना फूलो-झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र, छात्रों को हो रही परेशानी
November 24, 2026

You Might Also Like

बिहारशिक्षा

लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने युवा इतिहासकार सय्यद अमजद हुसैन को किया सम्मानित

By CHANDAN SINGH
साहिबगंजझारखंडदेश और दुनियानई दिल्लीबिहारराष्ट्रीयशिक्षा

राजमहल से पटना तक पैदल यात्रा पर निकले उधवा के दो युवा, 350 किलोमीटर का सफर तय कर खान सर से करेंगे मुलाकात

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
पटनाबिहार

लालू से मिलने पहुंचीं सोनिया तो फिर याद आई पुरानी ‘केमिस्ट्री’, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?