• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > जितिया के नहाय-खाय पर कतरास में मछली की बंपर बिक्री, एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान

जितिया के नहाय-खाय पर कतरास में मछली की बंपर बिक्री, एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/02 at 1:01 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

जितिया व्रत नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है. संतान की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने उपवास रखा. कतरास के मछली बाजार में ₹1 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ.

कतरास. संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय जीवित्पुत्रिका यानी जितिया व्रत शुरू हो गया. पर्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह रहा. महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नहाय-खाय के दिन पारंपरिक भोजन ग्रहण किया. रविवार को व्रत का समापन होगा.नहाय-खाय पर मछली बाजार रहा गुलजार

Contents
मछली कारोबारियों में भी दिखा उत्साहसंतान की मंगलकामना को लेकर रखा जाता है व्रत

जितिया के नहाय-खाय के दिन मछली खाने की परंपरा के कारण शुक्रवार को कतरास और आसपास के मछली बाजारों में काफी चहल-पहल रही. कतरास बाजार, हटिया, मछली पट्टी, भटमुड़ना, सोनारडीह, कांको, श्यामडीह और राहुल चौक समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही मछली खरीदने वालों की भीड़ जुटने लगी.

अहले सुबह से दोपहर तक मछली दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही. कई दुकानों पर खरीदार अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये. नहाय-खाय को लेकर मछली की बढ़ी मांग का असर बाजार में साफ दिखाई दिया.

मछली कारोबारियों में भी दिखा उत्साह

मछली विक्रेता कैलाश केवट ने बताया कि जितिया के नहाय-खाय के दिन हर वर्ष मछली की मांग बढ़ जाती है. पर्व को लेकर बड़ी संख्या में लोग मछली खरीदने बाजार पहुंचते हैं.

कारोबारियों के अनुसार, शुक्रवार को कतरास और आसपास के बाजारों में मछली का कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक रहा. पर्व को लेकर बाजार में सुबह से दोपहर तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा. इससे मछली कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिला.

संतान की मंगलकामना को लेकर रखा जाता है व्रत

जितिया पर्व को संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. इस दौरान महिलाएं अपने पुत्रों की रक्षा और मंगलकामना के लिए व्रत रखती हैं. पर्व के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है.

जितिया पर्व बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के मिथिलांचल क्षेत्र में विशेष आस्था के साथ मनाया जाता है. इसे कठिन व्रतों में शामिल किया जाता है. लोकगीतों में भी जितिया पर्व की महत्ता का वर्णन मिलता है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article धनबाद में जितिया स्नान के दौरान दामोदर नदी में बही किशोरी, मामा को बचाने के बाद तलाश में जुटी पुलिस
Next Article डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में उठा मरीजों के डेटा की सुरक्षा का मुद्दा, SNMMCH के डॉ ऋषव राणा ने रखे विचार|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक पौधा अपनी मां के नाम’: धनबाद में CRPF जवानों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश
October 2, 2026
डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में उठा मरीजों के डेटा की सुरक्षा का मुद्दा, SNMMCH के डॉ ऋषव राणा ने रखे विचार|
October 2, 2026
धनबाद में जितिया स्नान के दौरान दामोदर नदी में बही किशोरी, मामा को बचाने के बाद तलाश में जुटी पुलिस
October 2, 2026
अग्रवाल सभा रांची ने मनाया 50वां स्थापना दिवस, राज्यपाल ने वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित
October 2, 2026

You Might Also Like

धनबादझारखंड

एक पौधा अपनी मां के नाम’: धनबाद में CRPF जवानों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबादस्वास्थ्य

डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में उठा मरीजों के डेटा की सुरक्षा का मुद्दा, SNMMCH के डॉ ऋषव राणा ने रखे विचार|

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

धनबाद में जितिया स्नान के दौरान दामोदर नदी में बही किशोरी, मामा को बचाने के बाद तलाश में जुटी पुलिस

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

अग्रवाल सभा रांची ने मनाया 50वां स्थापना दिवस, राज्यपाल ने वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?