डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में SNMMCH की अहम भागीदारी. स्वास्थ्य सेवाओं में AI के उपयोग के साथ डेटा सुरक्षा और मरीज की निजता पर हुई खास चर्चा|
धनबाद|| एसएनएमएमसीएच की टीम ने रांची में आयोजित डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया |बुधवार को कॉन्क्लेव का अंतिम दिन था| कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल, डेटा सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की संभावनाओं पर चर्चा हुई| एसएनएमएमसीएच की ओर से अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया, डेंटल विभाग के एचओडी डॉ एके शिवम, डॉ ऋषव राणा समेत अन्य चिकित्सकों ने भाग लिया | डिजिटल हेल्थ में डेटा सुरक्षा पर हुई चर्चा
कॉन्क्लेव के संवाद सत्र में डॉ ऋषव राणा ने डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे| उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल पर्सनल प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 (डीपीडीपीए) के प्रावधानों और स्वास्थ्य क्षेत्र में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की |
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक और एआइ का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है| ऐसे में मरीजों से जुड़े व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी डेटा की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना जरूरी है |
एआइ के इस्तेमाल के साथ निजता का भी ध्यान जरूरी
डॉ ऋषव राणा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में एआइ को अपनाने के साथ डेटा के सुरक्षित इस्तेमाल और मरीजों की निजता को लेकर स्पष्ट समझ विकसित करनी होगी. स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों को भी डेटा सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी होनी चाहिए.
उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था में तकनीक के इस्तेमाल के साथ मरीजों की जानकारी को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया |
डिजिटल तकनीक से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर
कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाने को लेकर अपने अनुभव साझा किये | चर्चा में स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी बदलाव, डेटा प्रबंधन और एआइ के संभावित इस्तेमाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया |
एसएनएमएमसीएच की टीम की भागीदारी को राज्य में डिजिटल हेल्थ व्यवस्था को लेकर संस्थान की सक्रिय भूमिका के रूप में देखा जा रहा है | कॉन्क्लेव में हुई चर्चा से स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल के साथ डेटा सुरक्षा और मरीजों की निजता को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर मिला|



