• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > 10 सेकेंड में 5 गोलियां : हाजीपुर में ठेकेदार की निर्मम हत्या का वीडियो आया सामने

10 सेकेंड में 5 गोलियां : हाजीपुर में ठेकेदार की निर्मम हत्या का वीडियो आया सामने

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 8:08 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Hajipur Contractor Murder : हाजीपुर से ठेकेदार की हत्या की खबर सामने आई है, मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बड़े ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है,

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट

Contents
क्या है पूरा मामलासीसीटीवी में कैद हुई वारदातबातचीत के बाद भागने की कोशिशपास के जंगल की ओर ले जाकर मारी गोलीCCTV फुटेज से पुलिस को मिल सकता है अहम सुरागएसपी ने क्या कहा?FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

Hajipur Contractor Murder : बिहार के हाजीपुर में सुबह- सुबह ठेकेदार की हत्या की खबर सामने आई है. अब घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार के सामने अचानक कुछ लोग बाइक से आते हैं. ठेकेदार स्थिति को देखते हुए मौके से भागने लगते हैं. बाइक सवार बदमाश ठेकेदार का पीछा करते हैं. महज 10 सेकेंड में शूटरों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला हाजीपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीग्गी इलाके का है. जहां गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे अपराधियों ने जिले के बड़े ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि वह हर दिन की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. हत्या की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों तथा व्यवसायियों में आक्रोश का माहौल बन गया.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि महज 10 सेकेंड में बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया. घटनास्थल के समीप लगे CCTV कैमरे में वारदात से जुड़ी गतिविधियां कैद हुई हैं. फुटेज में रामनरेश राय सड़क पर सामान्य तरीके से टहलते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी उनके पास पहुंचे और अपनी बाइक रोक दी.

बातचीत के बाद भागने की कोशिश

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने रामनरेश राय से कुछ देर बातचीत की. इसके बाद ठेकेदार ने स्थिति को भांपते हुए वहां से भागने की कोशिश की. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे दो अपराधी नीचे उतरे और उनका पीछा करने लगे.

पास के जंगल की ओर ले जाकर मारी गोली

फुटेज के अनुसार, दोनों अपराधी ठेकेदार का पीछा करते हुए पास के जंगल की तरफ गए. इसी इलाके में रामनरेश राय को गोली मार दी गई. गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.

CCTV फुटेज से पुलिस को मिल सकता है अहम सुराग

घटना के बाद सामने आया CCTV फुटेज पुलिस जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है. फुटेज में अपराधियों की गतिविधियां और वारदात से पहले की घटनाएं दिखाई दे रही हैं. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

एसपी ने क्या कहा?

हाजीपुर एसपी ने बताया कि साव पांच बजे जब ठेकेदार अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी दो बाइक से पांच लोग आएं और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. ठेकेदार को 4 गोली लगी है. तीन गोली अपर बॉडी में और एक गोली पैर में लगी है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम मौजूद है. सीसीटीवी की जांच हो रही है. एसपी ने कहा कि 1 महीने पहले एक पक्ष के साथ जमीनी विवाद का मामला सामने आया था. उस एंगल से भी जांच हो रही है.

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की और वारदात से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित करने की कार्रवाई की. घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की विशेष टीम को भी बुलाया गया. टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. पुलिस CCTV फुटेज के अलावा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article JPSC नियुक्ति घोटाला: जिस सिंडिकेट से जुड़ा है अभय, उसका नेटवर्क पूरे देश में, दर्जनों परीक्षाओं में की है गड़बड़ी
Next Article 28 अगस्त की आधी रात से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, 3 महीने ठप रहेगा परिचालन, 30 नवंबर से शुरू होगा स्थायी सफर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुल्तानगंज स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा
August 13, 2026
तपती धूप और उमस पर भारी पड़ी आस्था, डेढ़ लाख से अधिक कांवरिया देवघर रवाना
August 13, 2026
आस्था की कठिन साधना, विश्व कल्याण के लिए दंडवत यात्रा कर बाबा धाम जा रहे अररिया के तीन श्रद्धालु
August 13, 2026
झारखंड के 3 कलाकारों सुशांत कुमार महापात्र, बुटन देवी और सोमवारी देवी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला
August 13, 2026

You Might Also Like

बिहार

सुल्तानगंज स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा

By AMRIT RAJ
बिहार

तपती धूप और उमस पर भारी पड़ी आस्था, डेढ़ लाख से अधिक कांवरिया देवघर रवाना

By AMRIT RAJ
बिहार

आस्था की कठिन साधना, विश्व कल्याण के लिए दंडवत यात्रा कर बाबा धाम जा रहे अररिया के तीन श्रद्धालु

By AMRIT RAJ
बिहारराजनीति

2030 में फिर बांकीपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं , प्रशांत किशोर को BJP की चुनौती

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?