• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > JPSC नियुक्ति घोटाला: जिस सिंडिकेट से जुड़ा है अभय, उसका नेटवर्क पूरे देश में, दर्जनों परीक्षाओं में की है गड़बड़ी

JPSC नियुक्ति घोटाला: जिस सिंडिकेट से जुड़ा है अभय, उसका नेटवर्क पूरे देश में, दर्जनों परीक्षाओं में की है गड़बड़ी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 7:56 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के नए खुलासे हो रहे हैं. जांच एजेंसियों ने टीडीपीएल, बिंसिस और आईसीएन जैसी कंपनियों के देशव्यापी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जो कई राज्यों में परीक्षाओं के संचालन में संलिप्त पाई गई हैं.

JPSC Recruitment Scam: सीआईडी जेपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच करने के क्रम में रोज नए खुलासे कर रही है. इस क्रम में जांच एजेंसी को भर्ती की दूसरी परीक्षाओं के बारे में भी रोज नई जानकारी मिल रही है. सार यह है कि टीडीपीएल, बिंसिस, आइसीएन जैसी कुछ कंपनियां झारखंड ही नहीं, देश के कई राज्यों में परीक्षाओं का संचालन करती रहती हैं. लेकिन इनके नाम नियुक्ति घोटाले में सामने आ रहे हैं.

Contents
बिंसिस निदेशक गिरफ्तार, जांच के घेरे में ICN इंडिया के निदेशकब्लैकलिस्ट के बाद नाम बदलकर काम हासिल करने का आरोप’14वीं JPSC में 100 से अधिक, बैकलॉग में 100 अभ्यर्थी पास कराए’इन परीक्षाओं में गड़बड़ी कराने का है आरोपपरीक्षा में CDPO 10-10 लाख लेकर कराई थी नियुक्ति

बिंसिस निदेशक गिरफ्तार, जांच के घेरे में ICN इंडिया के निदेशक

बिंसिस और आईसीएन पर आरोप है कि दोनों के निदेशकों ने सीजीएल समेत अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा की. बताया जाता है कि इन कंपनियों का एक सिंडिकेट है, जिसमें पूरे देश के लोग जुड़े हैं. झारखंड से अभय तिवारी इसी सिंडिकेट का एक अहम हिस्सा था, जबकि मुख्य सचिव कार्यालय में कार्यरत धर्मेंद्र भी इस सिंडिकेट का एक अहम कड़ी बन चुका था. अब जांच के आगे बढ़ने के क्रम में नई कंपनी, नए निदेशक और सिंडिकेट के नए नामों का खुलासा हो रहा है. इसी कड़ी में अब नया नाम जेएसएससी में परीक्षा संचालन का काम कर चुकी कंपनी बिंसिस का सामने आया है. जिसके निदेशक अरुण शर्मा है और जिन्हें रांची पुलिस ने मंगलवार को मुंबई से गिरफ्तार किया. इसके अलावा एक नई कंपनी आईसीएन इंडिया का नाम सामने आया है, जिसके निदेशक मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह हैं.

ब्लैकलिस्ट के बाद नाम बदलकर काम हासिल करने का आरोप

दोनों आरोपियों के विरुद्ध शिकायत मिली है कि उन्होंने झारखंड में हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा सीजीएल समेत अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी की. दोनों कंपनियों ने जेएसएससी में परीक्षा संचालन का काम किया था. बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में बिंसिस टेक्नोलॉजी को ब्लैकलिस्ट किया गया, जिसके बाद इन्हीं लोगों ने नाम बदलकर आईसीएन इंडिया के नाम पर आयोग से जुड़ी परीक्षाओं का काम हासिल कर लिया. जिसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष के निजी सहायक ब्रज कुमार की मदद ली गई. इन लोगों ने गलत तरीके से टेंडर लिया और बाद में ब्लैकलिस्ट भी हुए. लेकिन जो भी कंपनी यहां काम लेती थी, उससे ये सांठगांठ कर लेते थे.

सूत्रों के अनुसार मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह ने अपने पुत्र नवीन किशोर के नाम पर दिल्ली के द्वारका स्थित आईसीएन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बनाई. वहीं अरुण कुमार पर आरोप है कि अपने ऊपर मुकदमा दर्ज होने के बाद वह अपने चालक भूषण पासवान और सहयोगी अजीत कुमार को बिंसिस टेक्नोलॉजी में निदेशक बनाकर स्वयं हिस्सेदार बने रहे. बहुत कम कर्मियों के बाद भी फर्जी कागजातों के आधार पर परीक्षा के काम का टेंडर हासिल किया गया.

’14वीं JPSC में 100 से अधिक, बैकलॉग में 100 अभ्यर्थी पास कराए’

टीडीपीएल कंपनी कर्मी उस्मान ने बताया कि उसने 2025 में टेक्निकल स्टाफ के रूप में टीडीपीएल में काम शुरू किया. वहीं प्रदीप कुमार सिंह इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे. ओएमआर का काम प्रदीप कुमार और ओएमएस का काम हेमंत कुमार वर्मा करते थे. इन सबमें टेंपरिंग और मैनुपुलेशन का काम हेमंत कुमार वर्मा और संजय मिलकर करते थे. संजय, अभय तिवारी और श्वेता के संपर्क में रहता था. टेंपरिंग के लिए कंपनी के निदेशक रामवीर सिंह और सतपाल सिंह की टीम बाहर से आती थी. वह टीम की मॉनिटरिंग करता था. इस काम के लिए उसे बिल एमाउंट का 20% देने का वादा किया गया था. उसने बताया कि 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, एसीएफ एफआरओ में सौ, जेपीएससी बैकलॉग में भी 100 अभ्यर्थी पैसे देकर पास हुए. रामवीर सिंह ने सबकुछ मैनेज किया, प्रदीप कुमार सिंह ने ओएमआर शीट में और संजय कुमार ने मेंस की आंसरसीट में गड़बड़ी की.

इन परीक्षाओं में गड़बड़ी कराने का है आरोप

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की परीक्षा, रेल भर्ती, बिहार सिपाही भर्ती, जेपीएससी परीक्षाओं, सैन्य अभियंता सेवा पुणे की वर्ष 2021-22 की परीक्षा, जेएसएससी जेई परीक्षा, स्नातक स्तरीय परीक्षा, राजस्थान पीसीएस, तेलंगाना मेडिकल परीक्षा, पंजाब राज्य की परीक्षाएं और एनटीपीसी की परीक्षाएं.

परीक्षा में CDPO 10-10 लाख लेकर कराई थी नियुक्ति

अभय तिवारी ने अपने बयान में एक आईएएस अधिकारी का नाम भी लिया है. उसने बताया है कि टीडीपीएल के रामवीर सिंह और सतपाल सिंह संबंधित आईएएस अधिकारी के यहां आते-जाते थे. अभय ने कहा कि उसने उन लोगों से सुना था कि उक्त अधिकारी के भी तीन लोगों का चयन जेपीएससी 14वीं परीक्षा में कराया गया है. इसके अलावा अभय तिवारी ने यह भी बताया कि सीडीपीओ की परीक्षा में भी टीडीपीएल ने 10-10 लाख रुपए लेकर जनरल सीट पर झारखंड के बाहर के अभ्यर्थियों को सफल कराया. तिवारी ने बताया कि हरिओम टावर में सानंद प्रकाश के नाम पर कमरा लिया गया था. इसके अलावा अन्य जगहों पर लखनऊ, पंजाब और हरियाणा से उसके एजेंट सतपाल एवं मिश्रा लोगों को बुलाते थे और उनसे उत्तर लिखवाते थे. अच्छा उत्तर लिखवाने के लिए प्रोफेसरों की भी मदद ली जाती थी. एसीएफ और एफआरओ की परीक्षा में पास कराने के लिए उसने 40 लाख रुपए दिए.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड महिला महासर्वे 2026 : करियर, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर
Next Article 10 सेकेंड में 5 गोलियां : हाजीपुर में ठेकेदार की निर्मम हत्या का वीडियो आया सामने
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2030 में फिर बांकीपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं , प्रशांत किशोर को BJP की चुनौती
August 13, 2026
शराबबंदी पर मंत्री मदन सहनी का ऐलान- कानून में नहीं होगा बदलाव, बिहार में शराब आई तो कंपनी पर भी होगी FIR
August 13, 2026
मधुबनी: दुनिया की सबसे लंबी मिथिला पेंटिंग! 200 कलाकार उकेर रहे राम-सीता की 51 प्रसंगों वाली गाथा
August 13, 2026
Deoghar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी डकाय दूबे बाबा की वार्षिक पूजा
August 13, 2026

You Might Also Like

झारखंड

Deoghar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी डकाय दूबे बाबा की वार्षिक पूजा

By AMRIT RAJ
बिहारशिक्षा

बिहार के 2027 नए अफसरों को CM सम्राट ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपके एक साइन से किसी परिवार का भला होगा

By AMRIT RAJ
शिक्षा

PHOTOS : 15 अगस्त से 72 घंटे पहले क्या हो रहा था? 12, 13 और 14 अगस्त 1947 का अनदेखा इतिहास, देखें तस्वीरों में

By AMRIT RAJ
झारखंड

झारखंड महिला महासर्वे 2026 : करियर, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?