• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • चुनाव 2024
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > Sahibganj: आईएमए की पहल से बांझी संथाली पंचायत में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर: डॉ० सुमित

Sahibganj: आईएमए की पहल से बांझी संथाली पंचायत में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर: डॉ० सुमित

CHANDAN SINGH
Last updated: 2026/01/17 at 1:06 PM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

पहाड़िया व आदिवासी समाज को मिलेगा निःशुल्क जाँच शिविर का सीधा लाभ

साहिबगंज: जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत बांझी संथाली पंचायत के खिजुडिया गांव में आदिम जनजाति पहाड़िया समाज एवं आदिवासी समुदायों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) साहिबगंज की ओर से रविवार को आयोजित किया जा रहा है।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने के लिए आईएमए साहिबगंज से जुड़े कई अनुभवी चिकित्सक शिविर में मौजूद रहेंगे। आईएमए साहिबगंज के अध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार एवं सचिव डॉ. सुमित कुमार शिविर की अगुवाई करेंगे। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. विजय कुमार, बच्चों की जांच के लिए डॉ. संदीप कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहलता, सामान्य रोगों के लिए डॉ. राहुल कुमार तथा आर्थो स्पेशलिस्ट डॉ. राहुल वर्मा शामिल रहेंगे। इसके अलावा बोरियो सीएचसी के डॉ. रोहित के साथ-साथ डॉ. विनोद और डॉ. पंकज भी शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवा वितरण का कार्य करेंगे।

आईएमए द्वारा इस तरह के कार्यक्रम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में किए जाते रहे हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीधा और प्रभावी लाभ मिलता है। यह कार्यक्रम बांझी संथाली पंचायत की मुखिया मायबेटी सोरेन एवं उनके प्रतिनिधि स्टीफन मुर्मू की अगुवाई में आयोजित होगा। पंचायत के सभी गांवों से पहाड़िया और आदिवासी समाज के साथ अन्य लोग इस शिविर का लाभ लेंगे।

असहाय और जरुरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना ही आई.एम.ए. का मुख्य उद्देश्य: डॉ॰ सुमित

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आईएमए साहिबगंज के सचिव डॉ० सुमित कुमार ने बताया कि आईएमए का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है, जो आर्थिक कारणों से बेहतर इलाज नहीं करा पाते और समुचित चिकित्सा लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसी सोच के तहत आदिवासी बहुल और दूरदराज क्षेत्रों में निःशुल्क जांच शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाता है, ताकि वे समय पर जांच और उपचार कराकर गंभीर बीमारियों से बच सकें। शिविर में आम लेकिन जरूरी बीमारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सर्दी-खांसी, बुखार, मौसमी रोग, बच्चों व महिलाओं से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर निःशुल्क दवा दी जाएगी। साथ ही चिकित्सकों द्वारा लोगों को रोगों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी उपायों की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में राहत मिल सके।

TAGGED: # indian medical association, # sahibganjnews, #IMA, Sahibganj crime news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुँचे बजरंगी यादव, राहत सामग्री वितरित कर दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
Next Article जलसा को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: नार्थ कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहा पत्रकारों के लिए रंगारंग होली मिलन समारोह
March 3, 2026
33 वर्षों की निष्ठावान रेल सेवा के बाद राजकुमार प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई…
February 6, 2026
गंगा तट पर मिट्टी माफियाओं का कहर, ग्रामीणों ने रोका ट्रैक्टरों का परिचालन
February 4, 2026
असम के तिनसुकिया में आयोजित “21वीं आदिवासी महासभा-2026” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
February 1, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: नार्थ कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहा पत्रकारों के लिए रंगारंग होली मिलन समारोह

By CHANDAN SINGH
साहिबगंजझारखंडदिल्लीदेश और दुनिया

गंगा तट पर मिट्टी माफियाओं का कहर, ग्रामीणों ने रोका ट्रैक्टरों का परिचालन

By Rabiul Alam
उत्तरप्रदेशझारखंडदिल्लीदेश और दुनियाराजनीतिराज्यसाहिबगंजस्वास्थ्य

असम के तिनसुकिया में आयोजित “21वीं आदिवासी महासभा-2026” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

By Rabiul Alam
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती ने किया राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का उद्घाटन, उत्तरवाहिनी गंगा तट पर दीप प्रज्ज्वलन

By CHANDAN SINGH
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?