• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > VB-GRAM G बिल के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन, मनरेगा बहाली की मांग

VB-GRAM G बिल के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन, मनरेगा बहाली की मांग

𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Last updated: 2025/12/27 at 5:16 PM
𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Share
SHARE

साहेबगंज। केंद्र सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना को बदलकर “विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM G]” किए जाने के खिलाफ विपक्षी पूरी तरह हमलावर है। देशभर में विपक्ष के द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में झामुमो के आह्वान पर शनिवार को पूरे झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार, भाजपा-नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा देश की महत्वाकांक्षी रोजगार योजना मनरेगा को समाप्त कर “VB-GRAM G बिल, 2025” को जबरन लागू किए जाने के विरोध में साहेबगंज में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन किया गया।

धरना–प्रदर्शन साहेबगंज जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक के समक्ष आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष माननीय अरुण सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। धरना के दौरान केंद्र सरकार की जनविरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा योजना को यथावत बनाए रखने, मजदूरों को समय पर रोजगार एवं मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा VB-GRAM G बिल को अविलंब वापस लेने की मांग की।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना करोड़ों ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और आदिवासियों की जीवनरेखा है। इसके नाम और स्वरूप में बदलाव कर इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश को झारखंड मुक्ति मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना–प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त, साहेबगंज के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें VB-GRAM G बिल को वापस लेने तथा मनरेगा को पूर्ववत लागू रखने की सशक्त मांग की गई।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह आदिवासियों, गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के हक–अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। जनविरोधी फैसलों के खिलाफ यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के शांति भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Next Article जमालपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन,विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹80 हजार का नगद पुरस्कार,खेल में अनुशासन जरूरी, अनुशासित होकर ही प्रतिभा निखरती है – विधायक एमटी राजा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चूहा मारने के लिए खेत में खुदाई कर रहे बुजुर्ग की 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मौत
September 21, 2026
बड़ी दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कमेटी का गठन
September 21, 2026
पंचकठिया बाजार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
September 21, 2026
जल जीवन मिशन की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, डीसी ने की प्रगति की समीक्षा
September 21, 2026

You Might Also Like

Uncategorizedझारखंडरांची

कभी सरसों तेल का भाव तय करता था साहिबगंज, फिर व्यापार हब बनाने की उठी मांग

By Priyanka Kumari
Uncategorizedझारखंडदेवघर

JSSC-CGL Scam में देवघर में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, सुधाकर के घर से मिले अहम सुराग

By AMRIT RAJ
Uncategorized

स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

By AMRIT RAJ
Uncategorized

सिवान: रघुनाथपुर के स्कूल में भरा 2 फीट पानी, जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर मासूम

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?