• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > कटिहार > बिहार विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की एंट्री, बोले- खेसारी की जीत पक्की, NDA पर किया तीखा प्रहार

बिहार विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की एंट्री, बोले- खेसारी की जीत पक्की, NDA पर किया तीखा प्रहार

Rabiul Alam
Last updated: 2025/11/02 at 3:32 PM
Rabiul Alam
Share
SHARE

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी एक्टर और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं. रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खेसारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. साथ ही NDA के विकास और रोजगार मॉडल पर भी तीखा प्रहार किया.

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कभी भी लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने की बात नहीं करती है. रोजगार कभी भाजपा का एजेंड नहीं रहा है, यही वजह है कि बिहार से आज भी पलायन जारी है. बिहार के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों का रूख कर रहे हैं. NDA सरकार यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह से नाकाम रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हर घर में सरकारी नौकरी क्यों नहीं दी जा सकती?

खेसारी जीतेंगे तो मिलकर गाएंगे जीत का गाना

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यह भीड़ बता रही है, छपरा से खेसारी भाई की बड़ी जीत होगी. इस बार वोट छप्पर फाड़कर पड़ेगा और खेसारी भाई की जीत पक्की है. उन्होंने इस दौरान लोगों से कहा कि जब खेसारी जीतेंगे तो हम सब मिलकर जीत का गाना गाएंगे. अखिलेश ने इस दौरान एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि छपरा का विकास रूका हुआ है. एनडीए सरकार के विकास के दावे छपरा में खोखले साबित हो रहे हैं. इस बार महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पूरे बिहार का विकास होगा.

हिंदुत्व, मंदिर-मस्जिद और पाकिस्तान पर बहस

राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने भी मंच से बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि NDA के लोग कभी भी रोजगार की बात नहीं करते. कभी भी बिहार के युवाओं की जिंदगी को बेहतर करने की बात नहीं करते हैं. NDA के लोग हमेशा हिंदुत्व, मंदिर-मस्जिद और पाकिस्तान पर बहस करते रहते हैं. खेसारी ने कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार में एक भी फैक्ट्री नहीं लगी, यहां के लोगों को मजबूरी में अपने घर से बाहर पलायन करना पड़ता है. ट्रेन तो मिल जाती है बाहर जाने के लिए, लेकिन बिहार में रोजगार नहीं. उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में बदलाव की लहर चल रही है और बदलाव होकर रहेगा.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चांदशहर में वाटर प्लांट का शुभारंभ, स्वच्छ जल से मिलेगा लोगों को राहत
Next Article उधवा में अश्लील डांस पर रोक लगाने को लेकर मुखिया ने थाने में की शिकायत,अश्लील डांस के आड़ में जुआ संचालन जारी
1 Comment
  • RAVI KHAVSE says:
    February 5, 2026 at 1:20 pm

    मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    नाम – रवि खवसे
    शहर – मुलताई
    जिला – बैतूल
    राज्य – मध्यप्रदेश

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेघा भारद्वाज बनीं पाकुड़ की 33वीं उपायुक्त, संभाला पदभारविकास योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस
April 18, 2026
साहिबगंज के 37वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में दीपक कुमार दुबे ने संभाला
April 18, 2026
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले उपायुक्त
April 18, 2026
उधवा में गैस संकट गहराया, कई दिनों से आपूर्ति ठप, कालाबाजारी से लोग परेशान
April 17, 2026

You Might Also Like

झारखंडराजनीतिसाहिबगंज

मेघा भारद्वाज बनीं पाकुड़ की 33वीं उपायुक्त, संभाला पदभारविकास योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस

By CHANDAN SINGH
साहिबगंजझारखंडदेश और दुनिया

साहिबगंज के 37वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में दीपक कुमार दुबे ने संभाला

By Rabiul Alam
झारखंडराजनीतिसाहिबगंज

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले उपायुक्त

By CHANDAN SINGH
उत्तरप्रदेशझारखंडदिल्लीदेश और दुनियासाहिबगंज

उधवा में गैस संकट गहराया, कई दिनों से आपूर्ति ठप, कालाबाजारी से लोग परेशान

By Rabiul Alam
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?