भारत की आबादी में एक-चौथाई से अधिक Gen Z होने के बावजूद, संसद और विधानसभाओं में उनकी उपस्थिति नगण्य है, केवल 6 सांसद और 20 विधायक हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सड़कों, सोशल मीडिया और विरोध-प्रदर्शनों पर Gen Z की आवाज सबसे जोरदार सुनाई देती है। लेकिन देश की संसद और राज्य विधानसभाओं में यही आवाज हल्की गूंज बनकर रह जाती है।
देश की आबादी में एक-चौथाई से ज्यादा हिस्सा Gen Z का है, लेकिन पूरे देश में उनके सिर्फ 6 सांसद और 20 विधायक हैं। यानी कुल 26 जनप्रतिनिधि।
क्या कहते हैं आंकड़े?
पहले तो यह जान लीजिए कि जनरेशन जेड यानी Gen Z कौन हैं। जेनरेशन जेड उन्हें कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुआ है। अब वापस लौटते हैं…। 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुमान के आधार पर 2026 में भारत की 142.6 करोड़ आबादी है।




