• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/23 at 11:18 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड हाई कोर्ट में मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने नए जज के रूप में शपथ ली। चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने तीनों नवनियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने नवनियुक्त तीनों जजों को बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले हाई कोर्ट के महानिबंधक सत्यप्रकाश सिन्हा ने तीनों के नियुक्ति से संबंधित राष्ट्रपति के आदेश को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ा। उसके बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को शपथ दिलाई।

Contents
जस्टिस मनोज प्रसाद के बारे मेंजस्टिस अखिल कुमार के बारे मेंजस्टिस राम शर्मा के बारे में

जस्टिस मनोज प्रसाद और राम शर्मा ने अंग्रेजी में शपथ ली, जबकि अखिल कुमार ने हिंदी में शपथ ली। इसके बाद चीफ जस्टिस ने तीनों जजों को बुके देकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाधिवक्ता रोहितश्य राय, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार, महासचिव नवीन कुमार, एडिशनल सालिसीटर जनरल प्रशांत पल्लव सहित अन्य वकील और हाई कोर्ट रजिस्ट्री के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जस्टिस मनोज प्रसाद के बारे में

मनोज प्रसाद का जन्म 1973 में देवघर में हुआ था। इन्होंने सेंट फ्रांसिस स्कूल, देवघर से स्कूली शिक्षा पूरी की। इन्होंने 1988 में आईसीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा और 1990 में बीआइईसी (पटना कॉलेज) से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।1998 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस ला सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। 1999 में बिहार स्टेट बार काउंसिल में वकील के तौर पर नामांकित हुए और मुख्य रूप से देवघर की जिला कोर्ट में सिविल मामलों की वकालत की। चार मई 2012 को एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर रांची के तौर पर झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल हुए।

जस्टिस अखिल कुमार के बारे में

इनका जन्म छह जनवरी 1972 को पटना, बिहार में हुआ था। इनकी शुरुआती शिक्षा इनके गृह नगर में ही पूरी हुई। इन्होंने 1986 में मैट्रिक की परीक्षा पास की, जिसके बाद पटना कालेज से 1988 में इंटरमीडिएट किया।

Akhil Kumar

इसके बाद पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज से समाजशास्त्र में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन किया और 1999 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ला सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की। 1999 में एक वकील के तौर पर नामांकित हुए और पटना हाई कोर्ट तथा पटना जिला कोर्ट में सिविल और क्रिमिनल मामलों की वकालत की।

जस्टिस राम शर्मा के बारे में

इनका जन्म सात जुलाई, 1968 को दिल्ली में हुआ था। इन्होंने 1984 और 1986 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन से क्रमशः मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1994 में दिल्ली से एलएलबी की परीक्षा पास की।

Ram Sharma

1994 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के तौर पर नामांकित हुए और दिल्ली हाई कोर्ट तथा दिल्ली की विभिन्न जिला अदालतों में सिविल और क्रिमिनल मामलों की वकालत की। 26 मई, 2012 को झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल हुए। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मुजफ्फरपुर में ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार भिड़े, चाबी से सिर पर किया वार
Next Article तीन वर्ष बाद पता चला नियुक्ति विज्ञापनों में है त्रुटि, झारखंड में एक साथ आठ विज्ञापन रद; नए सिरे से होगी बहाली
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एआई के दौर में क्या मशीनें बना लेंगी इंसान को गुलाम? 3 साल की पढ़ाई के बाद IAS अफसर ने लिखी 8 किताबें, खोले बड़े राज
September 23, 2026
UP BJP में झारखंड के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी
September 23, 2026
RIMS की VIP स्वास्थ्य जांच योजना चार माह बाद भी अधर में, कम खर्च में होनी थी फुल बॉडी जांच
September 23, 2026
6 हजार में बुक किया 1BHK फ्लैट…अंदर का नजारा देख उड़े पिता के होश, रांची में धड़ल्ले से चल रहा शॉर्ट स्टे का खेल
September 23, 2026

You Might Also Like

Uncategorized

लातेहार में जीराफूल चावल से संवरेगी महिलाओं की किस्मत, देश के प्रीमियम बाजारों तक पहुंचेंगे प्रोडक्ट

By Priyanka Kumari
Uncategorizedझारखंडरांची

कभी सरसों तेल का भाव तय करता था साहिबगंज, फिर व्यापार हब बनाने की उठी मांग

By Priyanka Kumari
Uncategorizedझारखंडदेवघर

JSSC-CGL Scam में देवघर में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, सुधाकर के घर से मिले अहम सुराग

By AMRIT RAJ
Uncategorized

स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?