2021 के मोबाइल चोरी मामले में जबलपुर जीआरपी ने तीनपहाड़ में दो युवकों के ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि, आरोपी घर पर नहीं मिले, जिससे पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा.
तीनपहाड़. मध्यप्रदेश राज्य के जबलपुर जीआरपी की पुलिस बुधवार को दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए तीनपहाड़ थाना पहुंची. मामले की जानकारी देते हुए जबलपुर जीआरपी के प्रधान आरक्षी अनिल चौधरी ने बताया कि जबलपुर जीआरपी थाना में बाबूपुर के चंद्र महतो और दीपक महतो पर वर्ष 2021 में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज है.
स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी
बुधवार को दोनों की तलाश में स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से दोनों अभियुक्तों के घर पहुंचकर छापेमारी की गई.
घर पर नहीं मिले दोनों युवक
छापेमारी के दौरान दोनों युवक घर पर मौजूद नहीं थे. इसके कारण जबलपुर जीआरपी पुलिस वापस खाली हाथ लौट गई.



