• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > लातेहार में जीराफूल चावल से संवरेगी महिलाओं की किस्मत, देश के प्रीमियम बाजारों तक पहुंचेंगे प्रोडक्ट

लातेहार में जीराफूल चावल से संवरेगी महिलाओं की किस्मत, देश के प्रीमियम बाजारों तक पहुंचेंगे प्रोडक्ट

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/23 at 10:16 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लातेहार के जीराफूल चावल की पैकेजिंग और मार्केटिंग शुरू की गई है।

रांची। झारखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वावलंबन के प्रयासों के तहत अब बेहतरीन खाद्य पदार्थों के उत्पादन, इनकी पैकेजिंग और मार्केटिंग के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

इस कड़ी में पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले में प्रसिद्ध जीराफूल चावल की पैकेजिंग का काम शुरू कर दिया गया है। लातेहार की महिलाओं को एफएमसीजी श्रेणी में पहले से एक किलो और दो किलो के पैकेट तैयार करने का एक बड़ा ऑर्डर मिल चुका है। इस पर काम भी चल रहा है।

नई व्यवस्था में प्रदेश के लातेहार जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब देश के प्रीमियम बाजारों तक अपनी पहुंच बनाने की ओर बढ़ गया है। महुआडांड़ क्षेत्र में उत्पादित इस चावल को संगठित बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। ‘किसान-से’ एजीटेक प्राइवेट लिमिटेड ने नेतरहाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को 25 टन जीराफूल चावल खरीदने का आदेश दिया है, जिसका कुल मूल्य 26.25 लाख रुपये है।

यह खरीद आदेश अप्रैल 2026 में ही जारी हुआ था, जिसमें 1 किलोग्राम और 2 किलोग्राम के कुल 16,250 पैकेट तैयार होंगे। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को एक बार फिर लगभग 6.70 टन जीराफूल चावल लातेहार से गुरुग्राम स्थित ‘किसान-से’ के वेयरहाउस के लिए रवाना किया गया। यह लातेहार के स्थानीय उत्पाद को बड़े और प्रीमियम बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि है। पोषण और गुणवत्ता में भी बेहतर

जीराफूल चावल अपनी विशिष्ट खुशबू, महीन दाने, मुलायम बनावट और अलग स्वाद के लिए जाना जाता है। उपलब्ध परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, इसमें प्रति 100 ग्राम 8.96 ग्राम प्रोटीन पाया गया है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 57 दर्ज किया गया है।

इसके अलावा कुल वसा, संतृप्त वसा और सोडियम की मात्रा भी कम पाई गई है। ये विशेषताएं इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए एक अलग पहचान वाला उत्पाद बनाने में मदद करती हैं।

लातेहार जिला प्रशासन द्वारा महुआडांड़ में स्थापित राइस कम पीनट प्रोसेसिंग यूनिट इस मूल्य शृंखला को मजबूत आधार प्रदान कर रही है। इस इकाई का संचालन नेतरहाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिससे लगभग 1,500 किसान जुड़े हैं।

जेएसएलपीएस द्वारा एफपीओ को सहयोग और मार्गदर्शन दिया गया है, जिससे किसानों के उत्पाद को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में मदद मिली है।

सेतु सेल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

जेएसएलपीएस के सेतु सेल ने किसान, एफपीओ, प्रसंस्करण, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और बाजार के बीच जरूरी कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस पहल से स्थानीय उत्पाद को केवल कच्चे कृषि उत्पाद के रूप में नहीं, बल्कि राज्य में मूल्यवर्धित और बाजार-उन्मुख उत्पाद के रूप में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

जीराफूल चावल की यह पहल झारखंड के अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करती है। यह दर्शाता है कि कैसे स्थानीय उत्पादन को बेहतर प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और बाजार संपर्क के माध्यम से किसानों के लिए अधिक मूल्य और टिकाऊ आजीविका के अवसरों में बदला जा सकता है। -दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में शुरू हुई एक वर्षीय पीजी की पढ़ाई, ईस्ट जोन में बना पहला कॉलेज
Next Article झारखंड में पशु सखियों ने संभाला 2 करोड़ पशुओं के टीकाकरण का जिम्मा, समस्याओं के बाद भी पूरा किया टारगेट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार भिड़े, चाबी से सिर पर किया वार
September 23, 2026
Bihar Kal Ka Mausam: 24 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी
September 23, 2026
दशहरा-दीपावली में घर आना पड़ेगा महंगा! रांची की फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार, देखें किस रूट पर कितना खर्च
September 23, 2026
कोडरमा में करम डाल विसर्जन के लिए नदी पहुंचे थे ग्रामीण, अचानक भंवरों ने बोला हमला; बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल
September 23, 2026

You Might Also Like

Uncategorizedझारखंडरांची

कभी सरसों तेल का भाव तय करता था साहिबगंज, फिर व्यापार हब बनाने की उठी मांग

By Priyanka Kumari
Uncategorizedझारखंडदेवघर

JSSC-CGL Scam में देवघर में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, सुधाकर के घर से मिले अहम सुराग

By AMRIT RAJ
Uncategorized

स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

By AMRIT RAJ
Uncategorized

सिवान: रघुनाथपुर के स्कूल में भरा 2 फीट पानी, जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर मासूम

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?