पटना: मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने नशामुक्ति के क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में भी संस्था के साथ समन्वय और सहभागिता को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ने भारत सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर कर नशामुक्ति का अभियान शुरू कर रही है।
वह चाहते है कि बिहार सरकार के साथ भी यह एमओयू हो और नशामुक्ति अभियान को गांव, शहर, विद्यालय, महाविद्यालय और युवाओं तक व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाय। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना भी उन्हें नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं।




