साहिबगंज।संवाददाता। गंगा मिशन कोलकाता के तहत गंगा नगरी साहिबगंज को हरा भरा करने के लिए गुरुवार को कोलकाता से लगभग तीन हजार फलदार पौधा जिसने आम, नारियल, कटहल, अमरूद, आंवला, त्रिफला सहित विभिन्न फलों का पौधा पहुंचा है। फलदार पौधा को भरतीया कॉलोनी में सुरक्षित रखा गया है। गंगा मिशन के सदस्य सुरेश निर्मल ने बताया कि जल्द ही गंगा मिशन की ओर से फलदार पौधा को निःशुल्क वितरण किया जाएगा। ताकि शहर व जिला हरा भरा रहे ओर अपने से लगाए फलदार पौधा का फल खाए। 17 अगस्त को विद्यालय के बच्चों के बीच पौधा वितरण किया जाएगा




