बरहेट की 14 वर्षीय जियाना परवीन ने इंडिया सपोर्ट डांस चैंपियनशिप-2026 में प्रथम स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी शानदार जीत की कहानी पढ़ें.
बरहेट : बरहेट प्रखंड क्षेत्र के फूलभंगा गांव की 14 वर्षीय जियाना परवीन ने इंडिया सपोर्ट डांस चैंपियनशिप-2026 में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बिहार के खगड़िया स्थित शारदा फार्म हाउस, बछौता रोड में यूनिकॉर्न म्यूजिक एंड डांस एकेडमी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जियाना ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से निर्णायक मंडली को प्रभावित करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया.

सहेली आरोही ने भी दिखाया शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में जियाना की 9 वर्षीय सहेली आरोही कुमारी सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया. आरोही असम के गुवाहाटी स्थित माली माली गांव की रहने वाली हैं. जियाना की प्रतिभा से प्रेरित होकर आरोही भी नृत्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं.
थांग-ता प्रतियोगिता में भी जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक
कार्यक्रम में कोरियोग्राफर अक्षी कमली, सूरज यादव और अनुज लाल यादव सहित अन्य अतिथि मौजूद थे. इससे पहले जियाना 8 मई को अररिया में आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. उनकी लगातार सफलताओं से फूलभंगा सहित पूरे बरहेट क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.