बिजली, पानी, सड़क और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का अधिकारियों से बात कर कराया ऑन द स्पॉट समाधान
बरहेट। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी बरहेट की ओर से डोराई पंचायत के बालगोडा, डोराय संथाली, पांचकुली समेत विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झामुमो नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया।
अधिकारियों से फोन पर बात कर कई समस्याओं का कराया समाधान :

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुल रहमान और सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष समस्याओं के जल्द निष्पादन का भरोसा दिया गया। सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के सुख-दुख में झामुमो हमेशा साथ खड़ा है। मौके पर सुनीराम हांसदा, लुखीराम हेंब्रम, पुसा टुडू, जिकीर मोमिन, बल्लू सोरेन, समदा सोरेन, राकेश बेसरा, बिरेन सोरेन, रंजन साह, महिला नेत्री बेला किस्कू, सुनीता टुडू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद थे।



