बरहरवा। पाकुड़-बरहरवा रेलखंड स्थित गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13011/13012) के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को नवझारखंड जनएकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को मांगपत्र सौंपकर रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष पहल करने का आग्रह किया।
संगठन ने बताया कि गुमानी और आसपास का क्षेत्र घनी आबादी वाला है। यहां के व्यापारी, छात्र, नौकरीपेशा लोग, मरीज, किसान और आम नागरिक रेल सेवा पर निर्भर हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन होने के बावजूद गुमानी में ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। संगठन के अनुसार, ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है और पूर्व में कई ज्ञापन एवं शांतिपूर्ण आंदोलन भी किए गए हैं। मौके पर फाउंडर अंसार अली उर्फ मिंटू, अध्यक्ष फारोग अहसान, अनिकुल इस्लाम, अब्दुल मालिक, सरफराज अहमद सहित दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे।



