• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • बिहार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > तिरंगे की शान में रंगा भागलपुर,रैली में अधिकारी-छात्र हुए शामिल:शहर देशभक्ति के नारों से गूंजा; डीएम बोलीं- तिरंगा हमारी पहचान और गौरव है

तिरंगे की शान में रंगा भागलपुर,रैली में अधिकारी-छात्र हुए शामिल:शहर देशभक्ति के नारों से गूंजा; डीएम बोलीं- तिरंगा हमारी पहचान और गौरव है

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/12 at 8:24 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

भागलपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में अधिकारियों, छात्रों और कलाकारों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में इसका शुभारंभ हुआ।

‘तिरंगा केवल ध्वज नहीं, हमारी पहचान और गौरव है’

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। तिरंगा देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। इस रैली के माध्यम से विशेष रूप से युवा पीढ़ी को राष्ट्रध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

रैली समाहरणालय से तिलकामांझी चौक स्थित वीर तिलकामांझी की प्रतिमा तक गई। इस दौरान शहर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ जैसे देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, कलाकार और जिला प्रशासन के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, किलकारी बिहार बाल भवन के कलाकार और अन्य कला एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

चित्रों में दिखा बच्चों का राष्ट्रप्रेम

तिरंगा रैली के साथ समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में स्कूली बच्चों के लिए ‘हर घर तिरंगा’ एवं स्वतंत्रता दिवस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से तिरंगे की शान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, देश की एकता और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को कागज पर जीवंत कर दिया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को उनके उत्साह और प्रतिभागिता के लिए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और गौरव की भावना व्यक्त करने का आह्वान किया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article श्रावणी मेले के 13वें दिन शिवमय हुई बाबा बैद्यनाथ की नगरी, 2.79 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल
Next Article हर घर तिरंगा अभियान के तहत भागलपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘हर सवाल का जवाब देने को तैयार’, अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती- आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामा
August 12, 2026
शिक्षक संघ कार्यालय पहुंचीं महापौर बैन प्रिया, समस्याएं सुनीं और समाधान का दिया भरोसा
August 12, 2026
दरभंगा महाराज ने शिक्षा, संस्कृति व विकास को दी नई दिशा, मिथिला की विरासत में आज भी अमिट है राज परिवार का योगदान
August 12, 2026
भाई वीरेंद्र ने कहा- डायल 112 गश्ती के बजाय मटरगश्ती कर रही, शराब तस्करी और प्रशांत किशोर पर भी बोले RJD विधायक
August 12, 2026

You Might Also Like

बिहार

‘हर सवाल का जवाब देने को तैयार’, अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती- आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामा

By AMRIT RAJ
बिहार

शिक्षक संघ कार्यालय पहुंचीं महापौर बैन प्रिया, समस्याएं सुनीं और समाधान का दिया भरोसा

By AMRIT RAJ
बिहार

दरभंगा महाराज ने शिक्षा, संस्कृति व विकास को दी नई दिशा, मिथिला की विरासत में आज भी अमिट है राज परिवार का योगदान

By AMRIT RAJ
बिहार

भाई वीरेंद्र ने कहा- डायल 112 गश्ती के बजाय मटरगश्ती कर रही, शराब तस्करी और प्रशांत किशोर पर भी बोले RJD विधायक

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?