15 दिनों के अंदर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश, आदेश का पालन नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी
बरहेट। पेंशन मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बरहेट थाना पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चिपकाया। बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ बरहेट संथाली बीच टोला पहुंचे और आरोपी शाहरुख खान के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकाया।
डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों को दी गई जानकारी:
पुलिस के अनुसार शाहरुख खान बरहेट थाना कांड संख्या 71/26 का आरोपी है और मामले में फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजाकर 15 दिनों के अंदर न्यायालय में उपस्थित होने की जानकारी दी। साथ ही इश्तहार को सार्वजनिक सूचना के लिए मोहल्ले में बिजली के खंभे पर भी चिपकाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन निर्धारित समय में नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



