साहिबगंज: जिले के पुलिस लाइन स्थिति पुराने भवन में रविवार की सुबह एक पुलिस जवान सुरजीत यादव का शव मिलने से पुलिस महकमे खलबली मच गई। कुछ पुलिस कर्मी ने पुलिस जवान सुरजीत यादव का नग्न अवस्था में शव देखते ही इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दिए। जिसके बाद आनन फानन में जवान के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल में भी मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सदर अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में परिजनों व आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि पुलिस जवान सुरजीत यादव की पोस्टिंग पुलिस लाइन में थी। और वो रहने वाले पाकुड़ जिले के है। और साहिबगंज में उनका ससुराल है। वो अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को पीछे छोड़ गए।

वहीं इस घटना को लेकर मृतक सुरजीत यादव के ससुर सुरेन्द्र यादव ने बताया कि सुबह 9 बजे उनके शव मिलने की सूचना मिली, घटना कैसे घटित हुई, उनके इसकी जानकारी नहीं है।

वहीं इस मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि पुलिस जवान सुरजीत यादव के शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद जांच के सदर अस्पताल पहुंचे है। उनके परिवार जानो से पूछताछ चल रही है। बताया कि शव के दाहिने हाथ में जख्म का निशान है। वो जख्म गोली की है, या नुकीले हथियार की, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
बता दें कि इन दिनों साहिबगंज जिले में आपराधिक वारदात बढ़ रही है। जिला वासी पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करते दिख रहे है। जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा।