नाव से बिहार के अमदाबाद से झारखंड के सुखसेना घटाने में घटित हुई घटना,नाव पर सवार से 21 यात्री
साहिबगंज: झारखंड के सीमावर्ती बिहार के कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड के हरदेव टोला के निकट रविवार की सुबह 8:30 बजे एक नाव गंगा की गोद में समा गया। नाव पर सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग समेत अन्य यात्री डूब गए। बताया जाता है कि हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। चार लोग तैरकर बाहर निकल आए। उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। मृतकों में 65 वर्षीय पवन मंडल, 70 वर्षीय सुधीर मंडल और तीन साल की एक बच्ची शामिल है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग अभी भी लापता है। घटना की जानकारी मिलते हैं पूरे गांव में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार ज़िला के तालझारी थाना अंतर्गत सकरीगली, बांसकोला की चमेली देवी (70 वर्ष) पति स्वर्गीय जगन मंडल की शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे मौत हो गई थी। इसकी सूचना पर मृतिका चमेली देवी के पुत्र दिलीप मंडल, चमेली का भाई सुदाम मंडल, किशन मंडल, भगना मनोज मंडल, चमेली देवी के दामाद पवन मंडल, दिलीप मंडल का जीजा सूजन मंडल, विजय मंडल, बहन झूमा देवी व 3 वर्षीय बच्चा अन्य यात्रियों के साथ उक्त नाव से अमदाबाद से सुखसेना घाट आने के क्रम में हादसे के शिकार हो गए। इधर हादसे से बेखबर परिजनों के लंबे इंतेज़ार के बाद चमेली देवी का शव बांसकोला गंगा घाट के निकट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में ही हादसे की सूचना परिजनों को मिली। जिससे उनके बीच चीख-पुकार मच गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही दिलीप मंडल की पत्नी सुमित्रा देवी व चमेली की पुत्री उमा मंडल सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस महाविपत्ति के बीच मृतका चमेली देवी के शव का अंतिम संस्कार बांसकोला गांव के गंगा घाट पर कर दिया गया।


होना था शव यात्रा में शामिल निकल गया शव:
दिलीप मंडल, सुदाम मंडल, किशन मंडल, मनोज मंडल, पवन मंडल, सूजन मंडल, विजय मंडल, झूमा देवी समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को यह कहां पता था कि जिस शव यात्रा में शामिल होने की मंशा लेकर वेलोग बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत अमदाबाद से झारखंड के बांसकोला गांव जा रहे थे, वह मंशा अब इस जन्म में कभी पूरी नहीं होगी, वहां पहुंचने से पहले ही वेलोग भी हमेशा के लिए काल के कोख में समा जाएंगे। दरअसल, बीते शनिवार को झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बांसकोला गांव में वार्ड नंबर 4 निवासी चमेली देवी पति स्व जगन मंडल की शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे मौत हो गई थी। इसकी सूचना कटिहार में रहने वाले उनके एक दर्जन से अधिक परिजनों को दी गई थी। वे सभी रात में ही आने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात में नाव नहीं मिलने के चलते वे लोग मेघु टोला में ठहर गए थे। रविवार की सुबह एक नाव को भाड़ा पर लेकर वे लोग बिहार के मेघु टोला से झारखंड के सकरी गली सुखसेना घाट तक आने के लिए निकले थे। नाव पर कुल 21 यात्री सवार थे। उसी दौरान झारखंड के सीमावर्ती बिहार के कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड के हरदेव टोला के निकट सुबह तकरीबन 8:30 बजे नाव गंगा की गोद में समा गया। इससे उस पर सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग समेत सभी 21 यात्री डूब गए। बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गंगा में डूबे 4 लोगों को बाहर निकाला और फिर सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग अभी भी लापता है। इधर घटना के बाद प्रशासन लापता लोगों की खोज में पूरी मुस्तादी से जुटी हुई थी।
राहत बचाव कार्य जारी
हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। चार लोग तैरकर बाहर निकल आए। उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। मृतकों में 65 वर्षीय पवन मंडल, 70 वर्षीय सुधीर मंडल और तीन साल की एक बच्ची शामिल है। आठ से दस लोग अभी भी लापता हैं। घटना के काफी देर बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। चार घंटे बाद भी NDRF और SDRF की टीम नहीं पहुंची थी।