• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > Ranchi Chhath Puja 2026: कल कहां देंगे अर्घ्य, किस घाट पर क्या है व्यवस्था? जानें पूरी तैयारी|

Ranchi Chhath Puja 2026: कल कहां देंगे अर्घ्य, किस घाट पर क्या है व्यवस्था? जानें पूरी तैयारी|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/14 at 11:44 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जानिए 72 पारंपरिक और 63 कृत्रिम छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए खास इंतजाम.

रांची. लोक आस्था का महापर्व छठ अब अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है. शनिवार को खरना के बाद रविवार, 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे. इसके लिए राजधानी रांची के तालाबों, जलाशयों और नदी घाटों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं. रांची नगर निगम की ओर से शहर के 72 पारंपरिक और 63 कृत्रिम छठ घाटों पर व्यवस्था की जा रही है.

Contents
रांची के किन घाटों पर कर सकते हैं अर्घ्य अर्पित72 पारंपरिक और 63 कृत्रिम घाटों पर विशेष व्यवस्थाधुर्वा डैम पर एनडीआरएफ, रांची लेक में एसडीआरएफ की तैनाती15 और 16 नवंबर को बदलेगा ट्रैफिक रूट13 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्थाप्रशासन की अपील : सुरक्षित दायरे में रहकर दें अर्घ्य

रांची के किन घाटों पर कर सकते हैं अर्घ्य अर्पित

राजधानी के प्रमुख छठ घाटों में बड़ा तालाब, हटनिया तालाब, जेल तालाब, चडरी तालाब, कांके डैम, धुर्वा डैम, हातमा तालाब, मधुकम, अरगोड़ा, बटन तालाब, बनस तालाब और पावर हाउस तालाब शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न वार्डों में 63 कृत्रिम छठ घाट भी तैयार किये गये हैं. इनका उद्देश्य प्रमुख घाटों पर भीड़ का दबाव कम करना और लोगों को अपने आसपास ही अर्घ्य देने की सुविधा उपलब्ध कराना है.

72 पारंपरिक और 63 कृत्रिम घाटों पर विशेष व्यवस्था

रांची नगर निगम ने घाटों और आसपास के रास्तों की सफाई के लिए 1200 से अधिक सफाई मित्रों के साथ मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 200 अतिरिक्त श्रमिकों को लगाया है. छठ व्रतियों की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए प्रमुख घाटों पर 501 अस्थायी चेंजिंग रूम बनाये जा रहे हैं.

घाटों और संपर्क मार्गों पर रोशनी के लिए 83 स्थानों पर 1508 अतिरिक्त लाइटें लगाने की व्यवस्था की गयी है. बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में 88 जनरेटर भी उपलब्ध कराये जायेंगे. जलाशयों में गहरे और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है. श्रद्धालुओं को सतर्क करने के लिए चेतावनी संकेतक भी लगाये गये हैं.

धुर्वा डैम पर एनडीआरएफ, रांची लेक में एसडीआरएफ की तैनाती

छठ के दौरान डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है. धुर्वा डैम में एनडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी, जबकि विवेकानंद सरोवर यानी रांची लेक में एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी. अन्य भीड़भाड़ वाले तालाबों पर अतिरिक्त गोताखोरों की तैनाती की व्यवस्था की गयी है.

प्रशासन ने जलाशयों में तीन फीट से अधिक गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग करने और खतरनाक हिस्सों को चिह्नित कर चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिये हैं. जिले के 260 जलाशयों में गहरे पानी को लेकर संकेतक लगाये गये हैं. बचाव दल रविवार दोपहर से सोमवार दोपहर तक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे. श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि वे बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में न जायें.

15 और 16 नवंबर को बदलेगा ट्रैफिक रूट

छठ महापर्व के दौरान शहर में जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है. 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से 10 बजे तक भी भारी मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री रहेगी.

15 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक, कांके से राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा. बड़ा तालाब, चडरी तालाब, कांके डैम और धुर्वा डैम की ओर जाने वाले कई संपर्क मार्गों पर भी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. श्रद्धालुओं को संबंधित घाटों तक पहुंचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा.

13 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

यातायात पुलिस ने छठ घाटों के आसपास 13 स्थानों पर पार्किंग चिह्नित की है. इनमें हटनिया तालाब के आसपास नगर निगम पार्क, नागाबाबा खटाल और एसएसपी आवास चौक के पास के स्थान, कांके डैम के लिए सीएमपीडीआइ और गांधीनगर, शालीमार बाजार, शहीद मैदान, जेल चौक, लालपुर यातायात थाना के पास, सर्जना चौक, चुटिया में सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में, बनस तालाब और निवारणपुर शामिल हैं.

श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें. सड़क किनारे वाहन लगाने से बचें, ताकि घाटों तक आने-जाने में किसी को परेशानी न हो.

प्रशासन की अपील : सुरक्षित दायरे में रहकर दें अर्घ्य

जिला प्रशासन ने पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. घाटों पर लगाये गये बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतों का पालन करने, बच्चों पर विशेष ध्यान रखने और गहरे पानी में नहीं जाने की सलाह दी गयी है. प्रशासन का प्रयास है कि व्रती और श्रद्धालु सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण माहौल में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर क्या होगा खास, मुख्य समारोह 28 नवंबर को क्यों?
Next Article आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देंगे व्रती|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गीत-संगीत और नृत्य से विद्यार्थियों ने बांधा समां, झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक|
November 14, 2026
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 29 नवंबर को ओडिशा में, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता|
November 14, 2026
खरना पर CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं, छठव्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन|
November 14, 2026
आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देंगे व्रती|
November 14, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

गीत-संगीत और नृत्य से विद्यार्थियों ने बांधा समां, झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 29 नवंबर को ओडिशा में, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

खरना पर CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं, छठव्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देंगे व्रती|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?