उधवा। दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर राधानगर थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का समय शाम चार बजे निर्धारित किया गया है।इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी रोहित कुमार की ओर से आवश्यक सूचना जारी कर क्षेत्र के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, गणमान्य व्यक्तियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पूजा समितियों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने सभी आमंत्रित लोगों से निर्धारित समय पर थाना परिसर पहुंचकर बैठक में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।



