पूजा समिति ने तय किया 9 लाख का बजट, विजयादशमी पर सिदो-कान्हू स्टेडियम में होगा रावण दहन
साहिबगंज। गोराबाड़ी हटिया दुर्गा पूजा समिति की बैठक आर्य समाज मंदिर में सतीश सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा और मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति में चंद्रदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा को संरक्षक, राकेश सिन्हा व अमन सिन्हा को अध्यक्ष, गौरी कुमार व उत्सव सिन्हा को उपाध्यक्ष, सतीश सिन्हा को सचिव तथा तनय सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूजा का बजट 9 लाख रुपये रखा गया है। पंडाल, प्रतिमा, लाइट, साज-सज्जा, भोग, पूजन, विसर्जन और रावण दहन पर राशि खर्च होगी। विजयादशमी की शाम सिदो-कान्हू स्टेडियम में आतिशबाजी के साथ रावण दहन होगा। समिति के अनुसार यहां करीब 1920 से दुर्गा पूजा आयोजित होती आ रही है।



