पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम, सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
राजमहल। राजमहल शहर के काशिम बाजार में रविवार को हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्र कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। पूजा-अर्चना के साथ आयोजित समारोह में मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म रक्षा मंच का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। संगठन की ओर से आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। समारोह में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र कार्यालय के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। मौके पर मुख्य अतिथि विजय घोष, केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष, श्रीराम साहा, प्रमोद जैन, गौरव गुप्ता, श्रीराम शाह, निखिल यादव, मणिकांत ठाकुर, अभी यादव समेत अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।



