• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • बिहार
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > उधवा ओवरब्रिज के पास एमडीएमए ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, 7.88 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

उधवा ओवरब्रिज के पास एमडीएमए ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, 7.88 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Last updated: 2026/06/12 at 4:56 PM
𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Share
SHARE

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, भाग रहे युवक को खदेड़कर दबोचा

Contents
पुलिस अधीक्षक को मिली थी गुप्त सूचनाअंचलाधिकारी की मौजूदगी में चलाया गया छापेमारी अभियानतलाशी में बरामद हुआ एमडीएमए ड्रग्सएनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामलान्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपीछापेमारी दल में शामिल अधिकारीनशे के कारोबार के खिलाफ अभियान रहेगा जारी : एसडीपीओ

एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

उधवा। साहेबगंज पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राधानगर थाना पुलिस ने शनिवार को उधवा ओवरब्रिज के समीप छापेमारी अभियान चलाकर एक युवक के पास से 7.88 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी फिरोज शेख (23) के रूप में हुई है। मामले का खुलासा रविवार को राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।

पुलिस अधीक्षक को मिली थी गुप्त सूचना

एसडीपीओ ने बताया कि 06 जून को पुलिस अधीक्षक साहेबगंज को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उधवा ओवरब्रिज के आसपास अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया तथा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया।

अंचलाधिकारी की मौजूदगी में चलाया गया छापेमारी अभियान

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी की उपस्थिति में राधानगर थाना पुलिस एवं सहयोगी पुलिस बलों द्वारा उधवा ओवरब्रिज के समीप सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में बरामद हुआ एमडीएमए ड्रग्स

पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर युवक के पास से 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फिरोज शेख पहाड़गांव बताया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

बरामदगी के आधार पर राधानगर थाना कांड संख्या 198/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 27 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी फिरोज शेख को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

छापेमारी दल में बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार मेहता, हवलदार प्रहलाद मेहरा, आरक्षी दुलारचंद यादव शामिल थे।

नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान रहेगा जारी : एसडीपीओ

एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि साहेबगंज पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा समाज में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान में महिलाओं एवं किशोरियों को किया गया जागरूक
Next Article साहिबगंज में पहली बार एक मंच पर जुटे दंत चिकित्सक, बेहतर उपचार व्यवस्था पर बनी रणनीति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: सीएचसी बरहेट में अस्पताल प्रबंध समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा; रक्तदान शिविर में चार यूनिट रक्त संग्रहित
August 6, 2026
Sahibganj: शिवगादी धाम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, श्रद्धालुओं को बताए गए कानूनी अधिकार
August 6, 2026
Sahibganj: सीईआईआर पोर्टल की मदद से बोरियो पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल लौटाए
August 6, 2026
Sahibganj: तीनपहाड़ में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, शांतिपूर्ण माहौल में निकला ताजिया जुलूस
August 6, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: सीएचसी बरहेट में अस्पताल प्रबंध समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा; रक्तदान शिविर में चार यूनिट रक्त संग्रहित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: शिवगादी धाम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, श्रद्धालुओं को बताए गए कानूनी अधिकार

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: सीईआईआर पोर्टल की मदद से बोरियो पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल लौटाए

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: तीनपहाड़ में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, शांतिपूर्ण माहौल में निकला ताजिया जुलूस

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?