Bihar Weather Forecast: बिहार में अगले तीन दिनों में मौसम का असर अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिलेगा. 10 सितंबर को पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट है. 11 सितंबर से अलर्ट पूर्वी बिहार की ओर रहेगा, जबकि 12 सितंबर को भी कई पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट जारी है.
Bihar Weather Forecast: बिहार में 10, 11 और 12 सितंबर को मौसम का असर एक जैसा नहीं रहेगा. तीनों दिनों में अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है. 10 सितंबर को पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिले अलर्ट जारी किया गया है.
इसके बाद 11 सितंबर को अलर्ट पूर्वी बिहार की तरफ रहेगा. 12 सितंबर को भी पूर्वी हिस्से के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है. मौसम के नक्शे में येलो का मतलब सावधान रहने की जरूरत है. IMD की जिला-वार चेतावनी व्यवस्था में भी 10, 11 और 12 सितंबर के लिए अलग-अलग चेतावनियां दी गई हैं.
10 सितंबर को बिहार के इन जिलों में अलर्ट
10 सितंबर को नक्शे में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में येलो अलर्ट दिखाया गया है. इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया और बेगूसराय भी येलो अलर्ट जारी किया गया हैं. इन जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना हैं. बाकी जिलों में कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है.
11 सितंबर को पूर्वी बिहार में पहुंचेगा मौसम का असर
11 सितंबर को मौसम का अलर्ट पश्चिम और दक्षिण बिहार से हटकर पूर्वी बिहार की तरफ दिखाई दे रहा है. इस दिन सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी है. इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के संकेत दिए गए हैं. बिहार के बाकी जिलों में 11 सितंबर के लिए नक्शे पर कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है.
12 सितंबर को इन पूर्वी जिलों में फिर येलो अलर्ट
12 सितंबर को भी पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम का असर बना रहेगा. इस दिन सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट है. इसके साथ ही खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई भी येलो अलर्ट वाले जिलों में शामिल हैं. 12 सितंबर को अलर्ट का दायरा 11 सितंबर के मुकाबले थोड़ा और दक्षिण की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इन जिलों के लिए गरज-चमक और तेज हवा के संकेत दिए गए हैं.
तीन दिनों में इस तरह बदलेगा मौसम
10 सितंबर को पश्चिम और दक्षिण बिहार, 11 सितंबर को पूर्वी बिहार और 12 सितंबर को पूर्वी बिहार के साथ मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई और खगड़िया में येलो अलर्ट दिखाया गया है. इसलिए जिन जिलों में अलर्ट है, वहां लोगों को गरज-चमक और तेज हवा के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया है.



