• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > गांव के हर घर में WiFi, ई-लाइब्रेरी और CCTV कैमरे; बेंगलुरु से नौकरी छोड़ झारखंड लौटे इंजीनियर ने बदली तस्वीर

गांव के हर घर में WiFi, ई-लाइब्रेरी और CCTV कैमरे; बेंगलुरु से नौकरी छोड़ झारखंड लौटे इंजीनियर ने बदली तस्वीर

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 9:42 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

बोकारो के भंडरो गांव को इंजीनियर दयामय महतो ने वाई-फाई, सीसीटीवी और ई-लाइब्रेरी से लैस कर डिजिटल बना दिया है।

रांची। बोकारो जिला अंतर्गत चास प्रखंड का भंडरो गांव इन दिनों डिजिटल सुविधाओं से लैस होकर सुर्खियों में है। यह गांव डिजिटल सुविधाओं से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र में नई मिसाल पेश कर रहा है।

Contents
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और डॉ. लंबोदर महतो ने किया नेटवर्क सिस्टम का निरीक्षणग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा

गांव के इंजीनियर दयामय महतो की पहल से पूरे गांव को वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ा गया है। गांव के चप्पे-चप्पे पर वाई-फाई सिग्नल उपलब्ध है। प्रारंभिक परीक्षण के तौर पर शुरू की गई इस व्यवस्था से करीब 30 सीसीटीवी कैमरे जुड़े हैं।

वहीं, लगभग 60 छात्र-छात्राएं मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा के साथ इंटरनेट की अन्य सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं। 100 से अधिक ग्रामीण भी इस नेटवर्क से जुड़कर देश-दुनिया की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। दयामय महतो पेशे से इंजीनियर हैं।गांव लौटने से पहले उन्होंने बेंगलुरु और मुंबई की विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में करीब 10 वर्षों तक काम किया। वर्तमान में वह चास-बोकारो क्षेत्र में इंटरनेट ब्राडबैंड सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी आइबेक्स नेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं और गांव में वाई-फाई नेटवर्क सर्विस देने के लिए स्वयं की कंपनी डिनी-नेट के सीईओ और फाउंडर हैं।ई-लाइब्रेरी में कंप्यूटर प्रशिक्षण की फ्री व्यवस्था

गांव के विद्यार्थियों को कंप्यूटर और स्कूली शिक्षा में मदद देने के उद्देश्य से दयामय महतो ने अपने आवास पर 10 कंप्यूटर का प्रशिक्षण केंद्र सह ई-लाइब्रेरी भी स्थापित की है। यहां विद्यार्थियों को निश्शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण और अध्ययन की सुविधा दी जा रही है। उनका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उन्हें आधुनिक तकनीक के उपयोग के लिए सक्षम बनाना है।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और डॉ. लंबोदर महतो ने किया नेटवर्क सिस्टम का निरीक्षण

इंजीनियर दयामय महतो की इस पहल की जानकारी मिलने पर आजसू पार्टी के प्रमुख सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भंडरो गांव पहुंचे।

उन्होंने दयामय महतो के आवास पर स्थापित वाई-फाई नेटवर्क सिस्टम और आधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गांव का भ्रमण कर नेटवर्क की उपलब्धता और गुणवत्ता की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर वाई-फाई सेवा से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि गांव के इंजीनियर बेटे ने यह पहल की है, जो कि सराहनीय है और यही सेवाभाव सभी लोगों में हो तो बेशक हमारा ग्रामीण क्षेत्र भी चमकेगा।

वहीं, आजसू नेता डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि दयामय महतो की इस पहल से हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में सहुलियत होगी।

यह पहल अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में यदि हो तो राज्य की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है।

ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा

सुदेश महतो ने दयामय महतो से डिनी-नेट की वाई-फाई सेवा को अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार देने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इस तरह की तकनीक आधारित पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, सुरक्षा और सूचना के क्षेत्र में बदलाव के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से तकनीक आधारित पहल से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड की बेकन फैक्ट्री को मिलेगा नया जीवन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया फ्यूचर प्लान 
Next Article मतदाताओं को सुनवाई में नहीं जाना पड़ेगा ERO कार्यालय, घर बैठे दस्तावेज जमा और सुनवाई; दावा-आपत्ति को दो दिन शेष
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jharkhand Weather: झारखंड में थमेगा बारिश का दौर! आज से मिलेगी राहत; जानें अगले 3 दिनों का हाल
September 28, 2026
रांची वासियों के लिए बड़ी खबर! आज बंद रहेगा मोरहाबादी वेंडर मार्केट; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
September 28, 2026
ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे क्यों जलती है लाल बत्ती? रेलवे बोर्ड के एक नए आदेश ने खोला इसका बड़ा राज
September 28, 2026
झारखंड की बेटी ने गांव से निकलकर अमेरिका में लहराया परचम, 4 साल में पूरी की PhD; मास्टर्स में यूनिवर्सिटी टॉपर 
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडमौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में थमेगा बारिश का दौर! आज से मिलेगी राहत; जानें अगले 3 दिनों का हाल

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची वासियों के लिए बड़ी खबर! आज बंद रहेगा मोरहाबादी वेंडर मार्केट; जानें क्यों लिया गया ये फैसला

By Priyanka Kumari
झारखंडदेश और दुनियारांची

ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे क्यों जलती है लाल बत्ती? रेलवे बोर्ड के एक नए आदेश ने खोला इसका बड़ा राज

By Priyanka Kumari
झारखंडदेश और दुनियाशिक्षा

झारखंड की बेटी ने गांव से निकलकर अमेरिका में लहराया परचम, 4 साल में पूरी की PhD; मास्टर्स में यूनिवर्सिटी टॉपर 

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?