• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर

खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/23 at 3:37 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती ने शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Young Woman Allegations Against Khan Sir : पीरबहोर थाने में एक युवती के नाम से दिए गए आवेदन में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया गया है. युवती ने आवेदन में लगाए गए आरोपों की सच्चाई की जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगायी है. पुलिस ने आवेदन रिसीव करने के बाद उसमें दर्ज मोबाइल नंबर और पते के आधार पर युवती से संपर्क करने का प्रयास शुरू किया है.

Contents
महिला का आरोप, खान सर पढ़ाने के बहाने आते थे रूम परआवेदन में कहा- खान सर का कई राज जानते हैंयुवती लापता, मोबाइल भी बंद, जांच में जुटी पुलिसपुलिस युवती से संपर्क करने का कर रही प्रयास

महिला का आरोप, खान सर पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर

महिला ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि वह अगस्त 2016 में पढ़ाई के लिए पटना आई थीं और फैजल खान से पढ़ती थीं. उनका दावा है कि 2017 में वह दो अन्य लड़कियों के साथ एक कमरे में रहती थीं. महिला ने आगे बताया कि मैं सिलाई का भी काम करतीं थी, जिसे पढ़ाई का खर्च निकालती थीं. महिला का आरोप है कि खान सर उनकी एक रूम पार्टनर के संपर्क में थे और बाद में कमरे पर पढ़ाने के बहाने आने लगे.

आवेदन में कहा- खान सर का कई राज जानते हैं

पीरबहोर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से थाने में भेजा गया है. आवेदन में युवती का नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है. हालांकि स्थायी पते में सिर्फ उत्तर प्रदेश और वर्तमान पते के रूप में पटना के एक चौक का नाम लिखा गया है. आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर फिलहाल बंद है. इस कारण अब तक युवती से पुलिस का संपर्क नहीं हो सका है.

युवती लापता, मोबाइल भी बंद, जांच में जुटी पुलिस

आवेदन में युवती ने बताया है कि वह अगस्त 2016 में पढ़ाई के लिए पटना आयी थी. उस समय वह उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित पाल्पारानी में फैजल खान उर्फ खान सर से पढ़ती थी. युवती ने दावा किया है कि उसे फैजल खान से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां हैं और इसकी जानकारी उन्हें भी है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसी कारण उसे परेशान किया जा रहा है और कथित तौर पर धमकी दी जा रही है कि यदि कोई गोपनीय बात सार्वजनिक की गयी, तो उसे जान से मरवा दिया जायेगा.

पुलिस युवती से संपर्क करने का कर रही प्रयास

पुलिस के अनुसार फिलहाल आवेदन में लगाये गये आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. युवती से संपर्क होने और उसका पक्ष सामने आने के बाद ही शिकायत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस आवेदन में उपलब्ध जानकारी के आधार पर युवती से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 2 घंटे में 150 सवाल, गलत जवाब के कटेंगे मार्क्स, समझें BPSC 72वीं प्रीलिम्स का एग्जाम पैटर्न
Next Article सुब्रतो कप में गुमला की बेटियों का कमाल, बिहार को 5-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचीं झारखंड की शेरनियां
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल की मुट्ठी में दुनिया, फिर भी टेलीविजन का जादू और भरोसा बरकरार
November 21, 2026
Jharkhand Kaushal Samman: झारखंड के 3,044 युवाओं की बदलेगी राह! 23 नवंबर को CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र
November 21, 2026
CUJ के डॉ. सुदर्शन यादव को लगातार दूसरे साल मिला राष्ट्रीय फिल्म समीक्षा पुरस्कार
November 21, 2026
मिर्जाचौकी में धूमधाम से मना खाटू श्याम जन्मोत्सव, भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ माहौल।
November 21, 2026

You Might Also Like

बिहारशिक्षा

लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने युवा इतिहासकार सय्यद अमजद हुसैन को किया सम्मानित

By CHANDAN SINGH
साहिबगंजझारखंडदेश और दुनियानई दिल्लीबिहारराष्ट्रीयशिक्षा

राजमहल से पटना तक पैदल यात्रा पर निकले उधवा के दो युवा, 350 किलोमीटर का सफर तय कर खान सर से करेंगे मुलाकात

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
पटनाबिहार

लालू से मिलने पहुंचीं सोनिया तो फिर याद आई पुरानी ‘केमिस्ट्री’, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?