• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • #Sahibganj
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > सुब्रतो कप में गुमला की बेटियों का कमाल, बिहार को 5-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचीं झारखंड की शेरनियां

सुब्रतो कप में गुमला की बेटियों का कमाल, बिहार को 5-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचीं झारखंड की शेरनियां

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/23 at 4:02 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

नई दिल्ली में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में संत पैट्रिक स्कूल, गुमला ने बिहार को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इस जीत से पूरे राज्य में खुशी की लहर है.

गुमला: नई दिल्ली में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही संत पैट्रिक स्कूल, गुमला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. क्वार्टर फाइनल/लीग मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने एकतरफा खेल दिखाते हुए बिहार को 5-1 के बड़े अंतर से मात दी.

Contents
शुरुआत से ही बनाया दबावकल सीआईएससी से होगा सेमीफाइनल में मुकाबला

शुरुआत से ही बनाया दबाव

मैच की शुरुआत से ही गुमला की खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति अपनाई. झारखंड की ओर से मनीषा डुंगडुंग ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल दागकर टीम को 2-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई. इसके बाद उषा कुमारी ने अपनी तकनीक का मुजाहिरा दिखाते हुए तीसरा गोल दागा. मुकाबले के अंतिम चरण में साबरनी कुमारी ने अपनी रफ्तार का परिचय दिया और एक के बाद एक लगातार दो गोल करके झारखंड का स्कोर 5-1 तक पहुंचा दिया. हालांकि बिहार की टीम ने एक गोल दागकर वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन झारखंड की मजबूत रक्षापंक्ति (Defensive Line) के आगे उनकी एक न चली.

कल सीआईएससी से होगा सेमीफाइनल में मुकाबला

संत पात्रिक स्कूल, गुमला का अगला और सेमीफाइनल मुकाबला कल सीआईएससी (CISCE) की टीम के साथ खेला जाएगा. टीम की इस ऐतिहासिक जीत से गुमला समेत पूरे राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. गुमला के खेल संयोजक कृष्णा उरांव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि टीम सेमीफाइनल में भी इसी तरह का अपने प्रदर्शन जारी रखेगी.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर
August 23, 2026
2 घंटे में 150 सवाल, गलत जवाब के कटेंगे मार्क्स, समझें BPSC 72वीं प्रीलिम्स का एग्जाम पैटर्न
August 23, 2026
कहीं गिर न जाए दीवार! जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ रहे नौनिहाल, 10 साल से मरम्मत का इंतजार
August 23, 2026
शादी का झांसा, फिर युवती से यौन शोषण का आरोप… पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा
August 23, 2026

You Might Also Like

झारखंड

कहीं गिर न जाए दीवार! जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ रहे नौनिहाल, 10 साल से मरम्मत का इंतजार

By AMRIT RAJ
झारखंड

शादी का झांसा, फिर युवती से यौन शोषण का आरोप… पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा

By AMRIT RAJ
झारखंड

जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ बड़ा नुकसान, बिजली विभाग को 1.50 लाख की चपत

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

रियल एस्टेट में पारदर्शिता पर मंथन, रांची में जुटे विशेषज्ञ, झारेरा अध्यक्ष बोले- बिहार मॉडल से सीखेगा झारखंड

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?